Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न पोषण स्तरों में ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय व गैर-चक्रीय होता है। स्पष्ट कीजिए।।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऊर्जा प्रवाह (energy flow) खाद्य श्रृंखलाओं का निर्माण करता है। पृथ्वी के जीवधारियों को जैविक कार्यों के लिए ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है। सूर्य की प्रकाशीय ऊर्जा को हरे पौधे (उत्पादक) प्रकाश-संश्लेषण द्वारा रासायनिक ऊर्जा में बदलकर भोजन के रूप में संचित कर लेते हैं। भोज्य पदार्थों (ऊर्जा) का प्रवाह एक उपभोक्ता से दूसरे उपभोक्ताओं में होता रहता है। ऊर्जा (भोजन) स्थानान्तरण की इस श्रृंखला को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। खांद्य श्रृंखला में ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा में होता है, इसे निम्नवत् प्रस्तुत कर सकते हैं सौर ऊर्जा उत्पादक प्राथमिक उपभोक्ता द्वितीयक उपभोक्ता तृतीयक उपभोक्ता सर्वोच्च उपभोक्ता अपघटक। (प्रत्येक खाद्य स्तर पर लगभग 90% ऊर्जा व्यय हो जाती है।)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions