यौवनारम्भ क्या है? इस अवस्था में बालक एवं बालिकाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यौवनारम्भ का प्रारम्भ (Onset of Puberty)
प्राणी के प्रजनन योग्य हो जाने को यौवनारम्भ (puberty) कहते हैं। इस स्थिति में पुरुषों में शुक्राणु और स्त्रियों में अण्डाणुओं का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है। बालक में यौवनारंम्भ 13-16 वर्ष की आयु में होता है। वृषण से स्रावित टेस्टोस्टेरॉन (testosterone) तथा 7 (androsterone) लिंग हॉर्मोन्स से यौवनारम्भ प्रेरित होता है। इसके फलस्वरूप बालकों में निम्नलिखित लक्षण विकसित होने लगते हैं-
(1) पुरुष की आवाज भारी हो जाती है। शरीर की लम्बाई में वृद्धि होती है।
(2) मांसपेशियाँ अपेक्षाकृत अधिक सुदृढ़ हो जाती हैं। कंधे चौड़े हो जाते हैं। .
(3) पुरुष के दाढ़ी, मूंछ निकल आती हैं।
(4) मैथुन अंग शिश्न एवं वृषण कोष सुविकसित होने लगते हैं।
(5) शुक्रजन नलिकाओं में शुक्राणुओं का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है।
बालिकाओं में यौवनारम्भ 12-13 वर्ष की आयु में होता है। एस्ट्रोजन (estrogen) तथा FSH हॉर्मोन्स यौवनावस्था को प्रेरित करते हैं। इसके फलस्वरूप बालिकाओं में निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं-
(1) बाह्य जनन अंगों एवं स्तनों का विकास होने लगता है।
(2) आर्तव चक्र (menstrual cycle) तथा अण्डोत्सर्ग (ovulation) का प्रारम्भ
(3) श्रोणि मेखला (pelvic girdle), का फैलकर चौड़ी होना।
(4) चेहरे, जांघ तथा नितम्बों परः वसा का संचय प्रारम्भ।
(5) कुछ मनोवैज्ञानिक परिवर्तन होने लगते हैं।
(6) स्वर तीव्र एवं मधुर होना।
(7) कक्षीय एवं जघन बालों का उगना।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions