Doubtnut Promotions Sticky

शुक्राणु की संरचना का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बहुकोशिकीय प्राणियों के शुक्राणु की आधारभूत रचना लगभग समान होती है। शुक्राणु सूक्ष्म, चल (motile) तथा अगुणित नर युग्मक होता है।
मानव शुक्राणु की संरचना (Structure of Human Sperm)
मानव का शुक्राणु लगभग 60μ लम्बा होता है। शुक्राणु को चार भागों में बाँटा जा सकता है-
1.शीर्ष (Head)-मनुष्य के शुक्राणु का शीर्ष गोलाकार होता है। इसमें अगुणित केन्द्रक होता है। केन्द्रक के ठीक पीछे एक समीपस्थ तारक केन्द्र (centriole) होता है। इसके अग्र भाग को एक्रोसोम (acrosome) कहते हैं।एक्रोसोम से स्रावित हायल्यूरोनीडेज (hyaluronidase) एन्जाइम निषेचन के समय शुक्राणु के अण्डाणु में प्रवेश में सहायता करता है।
2. ग्रीवा (Neck)--यह शीर्ष के नीचे छोटा-सा भाग है। इसमें माइटोकॉण्ड्रियल बैण्ड अक्षीय तन्तु का चारों ओर उपस्थित होता है। पुच्छ का अक्षीय तन्तु (axial filament) दूरस्थ तारक केन्द्र से निकलता है।
3. मध्य भाग (Middle Piece)-मध्य भाग को शुक्राणु का ऊर्जा केन्द्र (power house) भी कहते हैं। मध्य भाग में अनेक माइटोकॉण्ड्यिा पाए जाते हैं, जो शुक्राणु को गति के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं।
4. पुच्छ (Tail)—यह शुक्राणु का अन्तिम व सबसे लम्बा भाग है। पुच्छ अक्षीय तन्तु की बनी होती है। अक्षीय तन्तु की रचना कशाभ (flagella) के समान होती है। पुच्छ की सहायता से शुक्राणु गति करता है। इसका अन्तिम भाग नग्न होता है। शेष भाग चारों ओर से कोशाद्रव्य तरल से घिरा होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions