Doubtnut Promotions Sticky

पादप वृद्धि के लिए मृदा के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी स्थान की वनस्पतियाँ उस स्थान की मृदा संरचना पर निर्भर करती हैं। मृदा का निर्माण चट्टानों के भौतिक, रासायनिक तथा जैविक अपक्षय से होता है।
पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को उपरिमृदा कहते हैं। उपरिमृदा के चार महत्त्वपूर्ण घटक होते हैं-
(i) खनिज पदार्थ - लगभग 40% (ii) कार्बनिक पदार्थ - लगभग 10%
(iii) मृदा जल - लगभग 20% तथा (iv) मृदा वायु-लगभग 20%
इसके अतिरिक्त मृदा में अनेक जीवधारी जैसे-जीवाणु, कवक, निमेटोड्स, आर्थोपोड्स आदि पाए जाते हैं। रेतीली मृदा में वायु संचार अच्छा होता है। लेकिन इसकी जन धारण क्षमता लगभग शून्य होती है। इसमें पोषक तत्वों की कमी के कारण यह कम उपजाऊ होती है। चिकनी मृदा में वायु संचार अच्छा नहीं होता लेकिन इसकी जल धारण क्षमता बहुत अधिक होती है, ऐसी मृदा शीघ्र जलाक्रान्त हो जाती है। पौधों की वृद्धि के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। यह रेत और चिकनी मृदा कणों का मिश्रण होती है। इसमें जड़ों की वृद्धि आसानी से होती है। इसमें वायु संचार बना रहता है। इसमें जल धारण करने की भी क्षमता होती है। उपजाऊ मृदा में कार्बनिक पदार्थ अपघटित होकर ह्यूमस बनाते हैं ह्यूमस के कारण मृदा की जल धारण क्षमता तथा वायु संचार में वृद्धि होती है। ह्यूमस के कारण मृदा सरन्ध्रता बढ़ जाती है। ह्यूमस से पौधों को वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व निरन्तर प्राप्त होते रहते हैं। ह्यूमस,युक्त मृदा बीज तथा छोटे पौधों को उगाने के लिए अच्छी होती है। मृदा ज़ल कई प्रकार का होता है—गुरुत्वीय जल केशिका जल, आर्द्रता जल, क्रिस्टलीय जल आदि। पौधे मृदा से केवल केशिका जल को ही ग्रहण कर पाते हैं। मृदा वायु मृदा में रहने वाले सूक्ष्मजीवों तथा पौधों के लिए आवश्यक होती है। मृदा वायु के अभाव में जड़ों की जैविक क्रियाएँ प्रभावित होती हैं। पौधे द्वारा जल अवशोषण भी प्रभावित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions