Doubtnut Promotions Sticky

पोषण की परिभाषा दीजिए। पोषण की विभिन्न विधियाँ कौन-कौन सी हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पोषण -वे समस्त क्रियाएँ जिनकी सहायता से जीवधारी भोज्य पदार्थों को ग्रहण करके कोशिकाओं के उपयोग हेतु बनाता है, पोषण कहलाती हैं। इसके अन्तर्गत भोजन का अन्तर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण तथा बहिःक्षेपण आदि क्रियाएँ आती हैं।
पोषण-विधियाँ -भोजन प्राप्ति के आधार पर जीवधारी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-
(i) स्वपोषी, (ii) परपोषी या विषमपोषी ।
(i) स्वपोषी -ये जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड से प्रकाशं तथाः पर्णहरित को उपस्थिति में कार्बनिक भोज्य पदार्थों का संश्लेषण स्वयं कर लेते हैं, जैसे-हरे पौधे, कुछ जीवाणु आदि।
(ii) परपोषी या विषमपोषी -ये अन्य स्रोतों से कार्बनिक भोज्य पदार्थों को ग्रहण करते हैं। जन्तुओं, अधिकांश कवक एवं जीवाणुओं में पोषण परपोषी होता है। भोजन के स्रोतों के आधार पर जन्तु शाकाहारी, मांसाहारी या सर्वाहारी होते हैं। भोजन प्राप्त करने की विधियों के आधार पर परपोषी जन्तु निम्न प्रकार के होते हैं-
(a) पूर्णभोजी या प्राणिसमभोजी -ये बिना पचे, जटिल ठोस या तरल भोजन को ग्रहण करते हैं। अधिकांश जन्तु इसी श्रेणी के अन्तर्गत आते हैं।
(b) मृतपोषी -ये सड़े गले पूर्ण या अर्द्धपचित तरल भोज्य पदार्थों को विसरण द्वारा ग्रहण करते हैं। अधिकांश कवक तथा जीवाणु इसी श्रेणी के अन्तर्गत आते हैं।
(c) परजीवी -यह अन्य जीवित जीवों (जन्तु या पादप) से भोजन प्राप्त करते है। मोनन प्रदान करने वाला जीवधारी पोषद् कहलाता है, जैसे-प्लाज्मोडियम, गोलकृमि, फीताकृमि आदि जन्तु, जीवाणु, कवक, अमरबेल आदि पादप परजीवी होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions