Doubtnut Promotions Sticky

पादप किस प्रकार खान प्राप्त करते हैं? प्रकाश-संश्लेषण के कौन-कौन से चरण है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा अपना खाद्य (भोजन) पदार्थ स्वयं तैयार कर लेते हैं।
प्रकाश-संश्लेषण द्वारा हरे पौधे सरल अकार्बनिक पदार्थों (, CO2) से प्रकाश तथा पर्णहरिम की उपस्थिति में अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। इस प्रक्रिया में घटित होने वाली तीन प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित है-
(i) पर्णहरित प्रकाश ऊर्जा को ग्रहण करके ऊर्जान्वित हो जाता है।
(ii) जल का हाइड्रोजन (H+) तथा हाइड्रॉक्सिल (OH) आयन्स में अपघटन हो जाता है। ऑक्सीजन सहउत्पाद के रूप में मुक्त होती है।
(ii) CO2 के अपचयन से शर्करा का निर्माण, जिसमें प्रकाश ऊर्जा सौर ऊर्जा के रूप में शर्करा में संचित होती है।
6CO2+12H2O−−−िC6H12O6+6H2O+6O2⏐ ⏐ ⏐
प्रकाश-संश्लेषण क्रिया के चरण -यह एक जटिल प्रक्रिया है। यह मुख्यतया दो चरणों में पूर्ण होती है-
(i) प्रकाशीय अभिक्रिया -इसमें प्रकाश ऊर्जा की उपस्थिति में जल का विच्छेदन H+ तथा OH आयन्स के रूप में हो जाता है। OH आयन्स परस्पर मिलकर जल तथा ऑक्सीजन बनाते हैं। मुक्त ऊर्जा ATP तथा NADP.2H में संचित हो जाती है। यह क्रिया हरितलवक के ग्रैनम में होती है।
(ii) अप्रकाशीय अभिक्रिया -इन क्रियाओं के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। यह क्रिया हरितलवक के स्ट्रोमा में होती है। इसमें CO2 रिबुलोस बाइफॉस्फेट (RuBP) से क्रिया करके कैल्विन-बेन्सन चक्र द्वारा कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करता है और रिबुलोस बाइफॉस्फेट का पुन: निर्माण होता है। रन्ध्रों द्वारा CO2 O2 का आदान-प्रदान होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions