Doubtnut Promotions Sticky

श्वसन शरीर की एक अनिवार्य क्रिया है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

श्वसन शरीर की एक अनिवार्य जैविक क्रिया है। यह सजीव का एक मुख्य लक्षण है। श्वसन एक जैव-रासायनिक ऑक्सीकरण प्रक्रिया है। यह सामान्य ताप पर एन्जाइम्स की सहायता से सभी जीवित कोशिकाओं में होती है। इसमें खाद्य-पदार्थों, जैसे-ग्लूकोज आदि में संचित रासायनिक ऊर्जा गतिज ऊर्जा के रूप में मुक्त होकर ATP में संचित हो जाती है। कुछ ऊर्जा ताप के रूप में बदलकर वातावरण में मुक्त हो जाती है। विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।
(i) पेशीय गति -इसके फलस्वरूप प्राणियों में चलना, दौड़ना, उड़ना, तैरना आदि क्रियाएँ होती हैं। इसके लिए ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।
(ii) जैव-संश्लेषण -सरल यौगिकों से जटिल यौगिकों के संश्लेषण में प्रयुक्त ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है। जटिल यौगिक मरम्मत एवं वृद्धि में प्रयुक्त होते हैं।
(ii) परिवहन विभिन्न रासायनिक पदार्थों के सक्रिय परिवहन में प्रयुक्त ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।
(iv) अपेशीय क्रियाएँ -कोशिकाओं द्वारा अवशोषण, स्रावण, उत्सर्जन आदि में प्रयुक्त ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।
जैव-प्रकाश -अनेक कीट, मत्स्य प्राणी ATP में संचित ऊर्जा को प्रकाश में बदल देते हैं।
(vi) जैव-विद्युत -अनेक समुद्री मछलियाँ ATP की गतिज ऊर्जा को विद्युत में बदल देती है। इससे इनको सुरक्षा एवं भोजन प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions