Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश-संश्लेषण क्या होता है? इस प्रक्रम के दौरान होने वाली विभिन्न घटनाओं को लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधे प्रकाश-संश्लेषण द्वारा अपना खाद्य (भोजन) पदार्थ स्वयं तैयार कर लेते हैं।
प्रकाश-संश्लेषण द्वारा हरे पौधे सरल अकार्बनिक पदार्थों ( जल, C O 2 ) से प्रकाश तथा पर्णहरिम की उपस्थिति में अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। इस प्रक्रिया में घटित होने वाली तीन प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित है-
(i) पर्णहरित प्रकाश ऊर्जा को ग्रहण करके ऊर्जान्वित हो जाता है।
(ii) जल का हाइड्रोजन ( H + ) तथा हाइड्रॉक्सिल ( O H - ) आयन्स में अपघटन हो जाता है। ऑक्सीजन सहउत्पाद के रूप में मुक्त होती है।
(ii) C O 2 के अपचयन से शर्करा का निर्माण, जिसमें प्रकाश ऊर्जा सौर ऊर्जा के रूप में शर्करा में संचित होती है।
6 C O 2 + 12 H 2 O प्रकाश पर्णहरित C 6 H 12 O 6 शर्करा + 6 H 2 O + 6 O 2
प्रकाश-संश्लेषण क्रिया के चरण -यह एक जटिल प्रक्रिया है। यह मुख्यतया दो चरणों में पूर्ण होती है-
(i) प्रकाशीय अभिक्रिया -इसमें प्रकाश ऊर्जा की उपस्थिति में जल का विच्छेदन H + तथा O H - आयन्स के रूप में हो जाता है। O H - आयन्स परस्पर मिलकर जल तथा ऑक्सीजन बनाते हैं। मुक्त ऊर्जा ATP तथा NADP.2H में संचित हो जाती है। यह क्रिया हरितलवक के ग्रैनम में होती है।
(ii) अप्रकाशीय अभिक्रिया -इन क्रियाओं के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। यह क्रिया हरितलवक के स्ट्रोमा में होती है। इसमें C O 2 रिबुलोस बाइफॉस्फेट (RuBP) से क्रिया करके कैल्विन-बेन्सन चक्र द्वारा कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करता है और रिबुलोस बाइफॉस्फेट का पुन: निर्माण होता है। रन्ध्रों द्वारा C O 2 तथा O 2 का आदान-प्रदान होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions