Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में वृक्क के तीन प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य में वृक्क के तीन प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
(i) समस्थैतिकता -रक्त से निरर्थक तथा आवश्यकता से अधिक जल एवं खनिज तत्वों का चयनात्मक उत्सर्जन करके शरीर के अन्त:वातावरण की रासायनिक अखण्डता को बनाए रखते हैं।
(ii) वृक्क शरीर में जल तथा लवणों की आवश्यक मात्रा को बनाए रखते है अनावश्यक जल तथा लवणों का उत्सर्जन करके शरीर के अन्त:वातावरण को परासरणीयता का नियन्त्रण करते हैं।
(iii) वृक्क शरीर के अन्त:वातावरण के pH मान को बनाए रखते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions