Doubtnut Promotions Sticky

रेखांकित चित्र की सहायता से विभिन्न उपकला ऊतकों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उपकला ऊतक (Epithelial Tissue)-संरचना तथा कार्यों के आधार पर उपकला ऊतक को दो समूहों में बाँटा जाता है-आवरण उपकला (covering epithelium) तथा ग्रन्थिल उपकला (glandular epithelium)।
(क) आवरण उपकला (Covering Epithelium) यह अंगों तथा शरीर सतह को ढके रखता है। यह सरल तथा संयुक्त दो प्रकार की होती है -
(1) सरल उपकला या सामान्य एपिथीलियम (Simple Epithelium)—यह उपकला उन स्थानों पर पायी जाती है, जो स्रावण, अवशोषण, उत्सर्जन आदि का कार्य करते हैं। यह निम्नलिखित प्रकार की होती हैं-
(i) सरल शल्की उपकला (Simple Squamous Epithelium)-कोशिकाएँ चौड़ी, चपटी, बहुभुजीय तथा परस्पर सटी रहती हैं। शल्की उपकला वायु कूपिकाओं, रुधिर वाहिनियों के आन्तरिक स्तर, हृदय के भीतरी स्तर, देहगुहा के स्तरों आदि में पायी जाता हैं। (ii) सरल स्तम्भी उपकला (Simple Columnar Epithelium)-इस उपकला की कोशिकाएँ लम्बी तथा परस्पर सटी होती हैं। आहार नाल की भित्ति . का भीतरी स्तर इसी उपकला का बना होता है। आँत में इन कोशिकाओं के स्वतन्त्र सिरों पर अंगुली के आकार के प्रवर्ध या सूक्ष्मांकुर (microvilli) होते हैं। अतः ये ब्रश सदृश (brush bordered) दिखाई देती हैं। ये पचे हुए खाद्य पदार्थों का अवशोषण भी करती हैं। (iii) सरल घनाकार उपकला (Simple Cuboidal Epithelium)-इस उपकला की कोशिकाएँ घनाकार होती हैं। यह ऊतक श्वसनिकाओं, मूत्रजनन नलिकाओं, जनन ग्रन्थियों आदि में पाया जाता है। जनन ग्रन्थियों (gonads) में यह ऊतक जनन उपकला (germinal epithelium) कहलाता है।
ocr_image
(iv) पक्ष्माभी उपकला (Ciliated Epithelium)-इसकी कोशिकाएँ स्तम्भाकार अथवा घनाकार होती हैं। इन कोशिकाओं के बाहरी सिरों पर पक्ष्म या सीलिया होते हैं। प्रत्येक पक्ष्म के आधार पर आधार कण (basal granule) होता है। पक्ष्मों की गति द्वारा श्लेष्म तथा अन्य पदार्थ आगे की ओर धकेले जाते हैं। यह उपकला श्वासनाल, अण्डवाहिनी (oviduct), गर्भाशय आदि में पायी जाती है।
ocr_image
(v) कूटस्तरित उपकला (Pseudostratified Epithelium)--यह सरल स्तम्भाकार. उपकला का रूपान्तरित स्वरूप है। इसमें कोशिकाओं के मध्य गोब्लेट या म्यूकस कोशिकाएँ स्थित होती हैं। ये ट्रेकिया, श्वसनियों (bronchi), ग्रसनी, नासिका गुहा, नर मूत्रवाहिनी (urethra) आदि में पायी जाती हैं।
(2) संयुक्त या स्तरित एपिथीलियम या उपकला (Compound or Stratified Epithelium)- इसमें उपकला अनेक स्तरों से बनी होती है। कोशिकाएँ विभिन्न आकार की होती हैं। कोशिकाएँ आधार कला (basement membrane) पर स्थित होती हैं। सबसे निचली. पर्त की कोशिकाएँ निरन्तर विभाजित होती रहती हैं। कोशिकाओं की संरचना के आधार पर ये निम्नलिखित प्रकार की होती हैं - (i) स्तरित शल्की उपकला (Stratified Squamous Epithelium) इसमें सबसे बाहरी स्तर की कोशिकाएँ चपटी व शल्की होती हैं तथा सबसे भीतरी स्तर की कोशिकाएँ स्तम्भी या घनाकार होती हैं। आधारीय जनन स्तर की कोशिकाओं में निरन्तर विभाजन होने से त्वचा के क्षतिग्रस्त होने पर इसका पुनरुद्भवन होता रहता है। स्तरित शल्की उपकला-किरेटिनयुक्त (त्वचा में) या किरेटिनविहीन होती है। किरेटिनविहीन स्तरित शल्की उपकला मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रसिका, योनि, मूत्रनलिका, आदि में पाई जाती हैं। इसी प्रकार स्तरित स्तम्भी उपकला तथा स्तरित घनाकारं उपकला पायी जाती हैं।
ocr_image
(ii) अन्तवर्ती या स्थानान्तरित उपकला (Transitional Epithelium)- इसमें आधारकला तथा जनन स्तर नहीं होता है। इसकी कोशिकाएँ लचीले संयोजी ऊतक पर स्थित होती हैं। सजीव कोशिकाएँ परस्पर अंगुली सदृश प्रवर्धा (interdigitation) द्वारा जुड़ी रहती हैं। ये कोशिकाएँ फैलाव व प्रसार के लिए रूपान्तरित होती हैं। यह मूत्राशय, मूत्रवाहिनियों (ureters) की भित्ति का भीतरी स्तर बनाती हैं। (iii) तन्त्रिको संवेदी उपकला (Neurosensory Epithelium)-यह स्तम्भाकार उपकला के रूपान्तरण से बनती है। कोशिकाओं के स्वतन्त्र सिरों पर संवेदी रोम होते हैं। कोशिका के आधार से तन्त्रिका तन्तु (nerve fibres) निकलते हैं। घ्राण अंग की श्लेष्मिक कला, अन्त:कर्ण की उपकला आदि में पायी जाती है। (ख) ग्रन्थिल उपकला (Glandular Epithelium) ये घनाकार या स्तम्भाकार उपकला से विकसित होती हैं। प्रन्थिल कोशिकाएँ एकाकी या सामूहिक होती हैं।
(1) एककोशिकीय ग्रन्थियाँ (Unicellular Glands)-ये स्तम्भाकार उपकला में एकल रूप में पायी जाती हैं। इन्हें श्लेष्म या गॉब्लेट कोशिकाएँ (goblet cells) कहते हैं। (2) बहुकोशिकीय ग्रन्थियाँ (Multicellular Glands) ये उपकला के अन्तर्वलन से बनती हैं। इसका निचला भाग स्त्रावी (glandular) तथा ऊपरी भाग नलिकारूपी होता है, जैसे-स्वेद ग्रन्थियाँ, जठर ग्रन्थियाँ आदि। रचना के आधार पर बहुकोशिकीय ग्रन्थियाँ नलिकाकार, कूपिकाकार होती हैं। ये सरल, संयुक्त अथवा मिश्रित प्रकार की होती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions