रेखांकित चित्र की सहायता से विभिन्न उपकला ऊतकों का वर्णन कीजिए।
उपकला ऊतक (Epithelial Tissue)-संरचना तथा कार्यों के आधार पर उपकला ऊतक को दो समूहों में बाँटा जाता है-आवरण उपकला (covering epithelium) तथा ग्रन्थिल उपकला (glandular epithelium)।
(क) आवरण उपकला (Covering Epithelium) यह अंगों तथा शरीर सतह को ढके रखता है। यह सरल तथा संयुक्त दो प्रकार की होती है -
(1) सरल उपकला या सामान्य एपिथीलियम (Simple Epithelium)—यह उपकला उन स्थानों पर पायी जाती है, जो स्रावण, अवशोषण, उत्सर्जन आदि का कार्य करते हैं। यह निम्नलिखित प्रकार की होती हैं-
(i) सरल शल्की उपकला (Simple Squamous Epithelium)-कोशिकाएँ चौड़ी, चपटी, बहुभुजीय तथा परस्पर सटी रहती हैं। शल्की उपकला वायु कूपिकाओं, रुधिर वाहिनियों के आन्तरिक स्तर, हृदय के भीतरी स्तर, देहगुहा के स्तरों आदि में पायी जाता हैं। (ii) सरल स्तम्भी उपकला (Simple Columnar Epithelium)-इस उपकला की कोशिकाएँ लम्बी तथा परस्पर सटी होती हैं। आहार नाल की भित्ति . का भीतरी स्तर इसी उपकला का बना होता है। आँत में इन कोशिकाओं के स्वतन्त्र सिरों पर अंगुली के आकार के प्रवर्ध या सूक्ष्मांकुर (microvilli) होते हैं। अतः ये ब्रश सदृश (brush bordered) दिखाई देती हैं। ये पचे हुए खाद्य पदार्थों का अवशोषण भी करती हैं। (iii) सरल घनाकार उपकला (Simple Cuboidal Epithelium)-इस उपकला की कोशिकाएँ घनाकार होती हैं। यह ऊतक श्वसनिकाओं, मूत्रजनन नलिकाओं, जनन ग्रन्थियों आदि में पाया जाता है। जनन ग्रन्थियों (gonads) में यह ऊतक जनन उपकला (germinal epithelium) कहलाता है।
(iv) पक्ष्माभी उपकला (Ciliated Epithelium)-इसकी कोशिकाएँ स्तम्भाकार अथवा घनाकार होती हैं। इन कोशिकाओं के बाहरी सिरों पर पक्ष्म या सीलिया होते हैं। प्रत्येक पक्ष्म के आधार पर आधार कण (basal granule) होता है। पक्ष्मों की गति द्वारा श्लेष्म तथा अन्य पदार्थ आगे की ओर धकेले जाते हैं। यह उपकला श्वासनाल, अण्डवाहिनी (oviduct), गर्भाशय आदि में पायी जाती है।
(v) कूटस्तरित उपकला (Pseudostratified Epithelium)--यह सरल स्तम्भाकार. उपकला का रूपान्तरित स्वरूप है। इसमें कोशिकाओं के मध्य गोब्लेट या म्यूकस कोशिकाएँ स्थित होती हैं। ये ट्रेकिया, श्वसनियों (bronchi), ग्रसनी, नासिका गुहा, नर मूत्रवाहिनी (urethra) आदि में पायी जाती हैं।
(2) संयुक्त या स्तरित एपिथीलियम या उपकला (Compound or Stratified Epithelium)- इसमें उपकला अनेक स्तरों से बनी होती है। कोशिकाएँ विभिन्न आकार की होती हैं। कोशिकाएँ आधार कला (basement membrane) पर स्थित होती हैं। सबसे निचली. पर्त की कोशिकाएँ निरन्तर विभाजित होती रहती हैं। कोशिकाओं की संरचना के आधार पर ये निम्नलिखित प्रकार की होती हैं - (i) स्तरित शल्की उपकला (Stratified Squamous Epithelium) इसमें सबसे बाहरी स्तर की कोशिकाएँ चपटी व शल्की होती हैं तथा सबसे भीतरी स्तर की कोशिकाएँ स्तम्भी या घनाकार होती हैं। आधारीय जनन स्तर की कोशिकाओं में निरन्तर विभाजन होने से त्वचा के क्षतिग्रस्त होने पर इसका पुनरुद्भवन होता रहता है। स्तरित शल्की उपकला-किरेटिनयुक्त (त्वचा में) या किरेटिनविहीन होती है। किरेटिनविहीन स्तरित शल्की उपकला मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रसिका, योनि, मूत्रनलिका, आदि में पाई जाती हैं। इसी प्रकार स्तरित स्तम्भी उपकला तथा स्तरित घनाकारं उपकला पायी जाती हैं।
(ii) अन्तवर्ती या स्थानान्तरित उपकला (Transitional Epithelium)- इसमें आधारकला तथा जनन स्तर नहीं होता है। इसकी कोशिकाएँ लचीले संयोजी ऊतक पर स्थित होती हैं। सजीव कोशिकाएँ परस्पर अंगुली सदृश प्रवर्धा (interdigitation) द्वारा जुड़ी रहती हैं। ये कोशिकाएँ फैलाव व प्रसार के लिए रूपान्तरित होती हैं। यह मूत्राशय, मूत्रवाहिनियों (ureters) की भित्ति का भीतरी स्तर बनाती हैं। (iii) तन्त्रिको संवेदी उपकला (Neurosensory Epithelium)-यह स्तम्भाकार उपकला के रूपान्तरण से बनती है। कोशिकाओं के स्वतन्त्र सिरों पर संवेदी रोम होते हैं। कोशिका के आधार से तन्त्रिका तन्तु (nerve fibres) निकलते हैं। घ्राण अंग की श्लेष्मिक कला, अन्त:कर्ण की उपकला आदि में पायी जाती है। (ख) ग्रन्थिल उपकला (Glandular Epithelium) ये घनाकार या स्तम्भाकार उपकला से विकसित होती हैं। प्रन्थिल कोशिकाएँ एकाकी या सामूहिक होती हैं।
(1) एककोशिकीय ग्रन्थियाँ (Unicellular Glands)-ये स्तम्भाकार उपकला में एकल रूप में पायी जाती हैं। इन्हें श्लेष्म या गॉब्लेट कोशिकाएँ (goblet cells) कहते हैं। (2) बहुकोशिकीय ग्रन्थियाँ (Multicellular Glands) ये उपकला के अन्तर्वलन से बनती हैं। इसका निचला भाग स्त्रावी (glandular) तथा ऊपरी भाग नलिकारूपी होता है, जैसे-स्वेद ग्रन्थियाँ, जठर ग्रन्थियाँ आदि। रचना के आधार पर बहुकोशिकीय ग्रन्थियाँ नलिकाकार, कूपिकाकार होती हैं। ये सरल, संयुक्त अथवा मिश्रित प्रकार की होती हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न )5videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )3videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पौधों में परिवहन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)40videos
पौधों में परिवहन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)18videos
प्राणी जगत
Similar Questions
निम्न में से कौन-सा कार्य बड़ी आँत का नहीं है?
View Solutionग्राही कहाँ स्थित होते हैं?
View Solutionकोशिका को एक विलयन में रखने पर जीवद्रव्यकुंचन (plasmolysis) की क्रिया होती है, इस विलयन को कहते हैं -
View Solutionजल संवहन तन्त्र किस संघ का मुख्य लक्षण है
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
45:10View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
28:55View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
37:56View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
28:40View SolutionRivision|पृष्ठीय क्षेत्रफल का rivision quiz की सहायता से
46:14View SolutionBoards 2021|द्विघात समीकरण का हल गुणनखंड विधि की सहायता से#!#द्विघात समीकरण#!#Quiz की सहायता से Revision
25:53View Solutionप्रश्नों की सहायता से Revision |NCERT Discussion
33:55View SolutionRevision|त्रिभुज#!#पूरे Chapter का Revision Quiz की सहायता से
07:38View SolutionRevision|हीरोन के सूत्र की सहायता से त्रिभुज का क्षेत्रफल निकलना सीखे#!#परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न#!#Quiz की सहायता से Revision
48:41View Solutionहीरोन का सूत्र|महत्वपूर्ण प्रश्न#!#प्रश्नो की सहायता से Revision
01:00:49View Solutionशंकु परिच्छेद|वृत्त#!#वृत्त का Quiz की सहायता से Revision
37:58View Solution