Doubtnut Promotions Sticky

रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic.Reticulum)
सर्वप्रथम के आर० पोर्टर तथा अन्य ने अन्तःप्रद्रव्यी जालिका की खोज की थी। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं (जीवाणुओं तथा नीले-हरे शैवालों में इनका अभाव होता है।
संरचना (Structure)-यह कोशिका कला से केन्द्रककला तक नलिकाओं का फ़ैला हुआं जाल होता है। यह नलिका तन्त्र सिस्टर्नी (cisternae), पुटिका (vesicles) व नलिकाओं (tubules) से बना होता है
ocr_image
अन्तःप्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती हैं -
1. सपाट अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Smooth Endoplasmic Reticulum)-इनकी सतह सपाट होती है। इस पर राइबोसोम्स नहीं होते। ये लिपिड, स्टेरॉयड तथा कोलेस्ट्रॉले के संश्लेषण में भाग लेती हैं। 2. कणिकामय अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (Rough Endoplasmic Reticulum)-इनकी सतह राइबोसोम्स के कारण कणिकामय होती है। ये प्रोटीन उपापचय में भाग लेती हैं।
रासायनिक संरचना (Chemical Composition)-अन्तःप्रद्रव्यी जालिका में 30-50% प्रोटीन, 70% फॉस्फोलिपिड मिलता है।
कार्य (Functions)-अन्तःप्रद्रव्यो जालिका के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं -
(1) ये प्रोटीन संश्लेषण (protein synthesis) में सहायता करती हैं। (2) ये लिपिड्स, कोलेस्ट्रॉल का संश्लेषण तथा ग्लाइकोजन (glycogen) का संग्रह करती हैं। (3) ये कोशिका को यान्त्रिक अवलम्बन (mechanical support) प्रदान करती हैं। (4) ये एन्जाइम क्रियाओं में तथा कोशिका उपापचय क्रियाओं में भाग लेती हैं। (5) ये अन्तरकोशीय अभिगमन (intracellular transport), केन्द्रकद्रव्य तथा कोशाद्रव्य से विभिन्न पदार्थों के स्थानान्तरण में सहायता करती हैं। (6) ये आनुवंशिक पदार्थ (genetic materials) का अभिगमन करती हैं। (7) ये कोशिका की अन्य झिल्लीमय रचनाओं (membranous structure) का निर्माण करती हैं। (8) ये विषाक्त पदार्थों का निराविषीकरण (detoxification) करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions