Doubtnut Promotions Sticky

कोशिकाद्रव्य की संरचना का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवद्रव्य-एक जटिल संरचना - हक्सले (Huxley) ने जीवद्रव्य को जीवन का भौतिक आधार (physical basis of life) कहा। जीवद्रव्य को डुजार्डिन (Dujardin, 1835) ने. सारकोड (sarcode) कहा, पुरकिंजे (Purkinje, 1837) ने,इसे.प्रोटोप्लाज्म (protoplasm) कहा |
ह्यूगो वॉन मोहल (1846) ने पादप कोशिका के जीवद्रव्य का वर्णन किया। मैक्स शुल्ज (Max Shultze, 1861) के जीवद्रव्य सिद्धान्त के अनुसार, समस्त जीवधारियों का शरीर जीवद्रव्य से निर्मित इकाइयों का समूह है। यह जटिल संगठन का पदार्थ है, जो जीवित अवस्था में विश्लेषित नहीं किया जा सकता है। इसके सभी अवयवों का पता होते हुए भी जीवद्रव्य की रचना नहीं की जा सकती है।
जीवद्रव्य के भौतिक लक्षण (Physical Characteristics of Protoplasm) -
जीवंद्रव्य के भौतिक लक्षण निम्नलिखित हैं - (1) यह रंगहीन, चिपचिपा, जेलीनुमा, लचीला एवं कणिकामय तथा अर्द्धपारदर्शी पदार्थ है। (2) यह प्रत्यास्थ (elastic) होने के कारण धागे के समान खींचा जा सकता है। (3) उत्तेजनशीलता के प्रति अनुक्रिया इसका मुख्य लक्षण है। उत्तेजनशीलता जीवद्रव्य का जन्मजात गुण है। (4) यह एक जटिल बहुकलीय (polyphasic) कोलॉइडी तन्त्र (colloidal system) है। इसमें कणों की ब्राउनियन गति (Brownian movement) के कारण टिण्डल परिघटना (Tyndal phenomenon) का प्रदर्शन होता है। (5) जीवद्रव्य में सतत या परिक्षेपण माध्यम (continuous or dispersion medium) तथा परिक्षिप्त प्रावस्था. (dispersed phase) दोनों पाए जाते हैं। जीवद्रव्य एक जलस्नेही कोलॉइड (hydrophilic colloid) होता है। (6) जीवद्रव्य अपनी भौतिक प्रकृति को जेल (gel) तथा सॉल (sol) में आवश्यकतानुसार बदलता रहता है। (7) जीवद्रव्य में स्कन्दन (coagulation) का गुण होता है। यह कार्य ताप के परिवर्तन, विद्युत प्रवाह, pH परिवर्तन आदि के कारण हो सकता है। (8) जीवद्रव्य में विभिन्न गतियाँ मिलती हैं, जैसे-जीवद्रव्यभ्रमण (cyclosis)-यह दो प्रकार की होती है-(i) घूर्णन (rotation) तथा (ii) परिसंचरण (circulation), पक्ष्माभिकीय गति (ciliary movement) तथा अमीबीय गति (amoeboid movement) आदि। जीवद्रव्य का.रासायनिक संघटन तथा गुण (Chemical Composition and Properties of Protoplasm)
जीवद्रव्य का रासायनिक संघटन तथा गुण निम्नलिखित हैं -
(1) जीवित अवस्था में जीवद्रव्य का रासायनिक विश्लेषण नहीं किया जा सकता है। (2) जल इसका मुख्य भाग होता है। वनस्पतियों में लगभग 90% जल, सूखें बीजों में 10 से 14% तथा जलीय पादपों में 95% जल होता है। (3) जीवद्रव्य का औसत रासायनिक संघटन इस प्रकार है-
ocr_image
(4) इसमें विभिन्न तत्त्व मिलते हैं जैसे-C, H,O,N, जिनकी मात्रा लगभग 95% तक होती है। इनके अतिरिक्त बहुत कम मात्रा में मिलने वाले अन्य तत्त्व हैं--P, K, S, Ci, Mg, Ca, Na, Fe आदि। (5) जीवद्रव्य में सभी पदार्थ आण्विक इकाइयों के रूप में मिलते हैं। यह एक सुव्यवस्थित, विशिष्ट संयोजन है। (6) विभिन्न स्रोतों से प्राप्त ऊर्जा यहाँ एकत्र होती है। यह शक्तिशाली सक्रिय तन्त्र है। (7) सभी जीवों में जीवद्रव्य एकसमान नहीं होता है। यद्यपि इसका स्वरूप समान है, परन्तु एक जीव की सभी कोशिकाओं में भी इसकी मात्रा एकसमान या इसके तत्वों की मात्रा एकसमान नहीं होती है। (8) अकार्बनिक पदार्थ सामान्यतः आयनिक अवस्था में मिलते हैं। (9) जीवद्रव्य में अन्य पदार्थ जैसे—वर्णक, हॉर्मोन, विकर, लेटेक्स, वृद्धि नियामक, विटामिनं, ऐल्केलॉइड आदि भी पाए जाते हैं। (10) खनिज तत्व पौधे की विभिन्न कोशिकाओं पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। कोशिका तथा वातावरण के मध्य परासरण की क्रिया में खनिजों की विशेष भूमिका होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions