Doubtnut Promotions Sticky

राइबोसोम पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

राइबोसोम (Ribosome) क्लाउड (1943) ने कोशिका समांग मिश्रण के पैरासेन्ट्रीफ्यूगेशन से कुछ क्षाररागी कण (basophilic granules) प्राप्त किए। इन्हें माइक्रोसोम प्रभाज (Inicrosome fraction) नाम दिया। पैलाडे (Palade, 1955) ने जन्तु कोशिकाओं में इनको देखा और राइबोसोम (ribosome) नाम दिया। पैलाडे को इस कार्य के लिए 1974 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इनको राइबोन्यूक्लियोप्रोटीन कण (RNP particles) भी कहते हैं। RNA की अधिक मात्रा होने के कारण इन्हें राइबोसोम कहते हैं। बहुत-से राइबोसोम जुड़कर पॉलिसोम (polysome) बनाते हैं।
संरचना (Structure)- राइबोसोम में RNA तथा प्रोटीन मिलता है। इनका व्यास लगभग 150Å से 250Å होता है। ये दो भागों से मिलकर बनते हैं। जेम्स ए० लेक (James A. Lake, 1981) के अनुसार छोटे भाग में शीर्ष (head), आधार (platform) तथा क्लैफ्ट (cleft) व बड़े भाग में रिज (ridge), केन्द्रीय उभार (central protuberance), वृन्त (stalk) आदि मिलते हैं । टीसियर्स तथा वाटसन (1958) ने सर्वप्रथम Mg++ सान्द्रता से जुड़े दोनों राइबोसोम के भागों को अलग किया। आमाप व अवसादन गुणांक (sedimentation,coefficient) के आधार पर ये विभिन्न प्रकार के होते हैं, जैसे-70S, 80 S व 77S तथा 60S राइबोसोम 70S राइबोसोम प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में तथा 80S राइबोसोम यूकैरियोटिक कोशिकाओं में मिलते हैं। 77S राइबोसोम कवक के माइटोकॉण्ड्रिया में तथा 60s राइबोसोम जन्तु माइटोकॉण्ड्रिया में मिलते हैं। Mg++ सान्द्रण के कारण दो राइबोसोम के जुड़ने से डाइमर (dimer) बनता है तथा m-RNA के
ocr_image
साथ बहुत-सी राइबोसोम इकाई परस्पर जुड़कर पॉलिराइबोसोम (polyribosome) बनाते हैं | Mg++ की सान्द्रता कम होने से 70S राइबोसोम का बड़ा भाग 50S तथा छोटा भाग 80S में विभक्त हो जाता है। 80S राइबोसोम में बड़ा भाग 60S तथा छोटा भाग 40S में विभक्त हो जाता है। (राइबोसोम की दोनों उपइकाइयाँ Mg++ की 0.001M सान्द्रता पर परस्पर जुड़ी रहती है। इससे कम सान्द्रता पर दोनों उपइकाइयाँ अलग हो जाती है और Mg + की सान्द्रता अधिक होने पर राइबोसोम्स परस्पर जुड़कर डाइमर या पॉलिराइबोसोम बनाते हैं।)
ocr_image
कार्य (Function)-राइबोसोम का निर्माण केन्द्रिक (nucleolus) में होता है। इनका कार्यक्षेत्र कोशिकाद्रव्य होता है। प्रोटीन संश्लेषण से पूर्व राइबोसोम के दोनों भाग स्वतन्त्र रूप से कोशिकाद्रव्य में बिखरे रहते हैं। प्रोटीन संश्लेषण के समय ये दोनों भाग अन्त:प्रद्रव्यी जालिका पर जुड़ते हैं। बड़ा भाग अन्तःप्रद्रव्यी जालिका की सतह से रिबोफोरिन (riboforins) की सहायता से जुड़ता है। राइबोसोम का मुख्य कार्य प्रोटीन संश्लेषण है। प्रोटीन संश्लेषण में m-RNA,t-RNA सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। m-RNA में ऐमीनो अम्ल के लिए त्रिक कोडॉन (triplet codon) तथा t-RNA में ऐमीनो अम्ल के लिए प्रतिकूट (anticodon) होता है। राइबोसोम पर ऐमीनो अम्ल. परस्पर पेप्टाइड बन्धों (peptide bonds) से जुड़कर पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला (polypeptide chain) बनाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions