Doubtnut Promotions Sticky

वृद्धि, विभेदन, परिवर्धन, निर्विभेदन,पुनर्विभेदन,सीमित वृद्धि, मेरिस्टेम तथा वृद्धिदर की परिभाषा दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वृद्धि (Growth)-वृद्धि समस्त उपापचयी प्रक्रियाओं (उपचय तथा अपचय) का अन्तिम परिणाम है। इसमें किसी कोशिका, अंग या सम्पूर्ण पौधे के आकार एवं आयतन में अपरिवर्तनीय या चिरस्थायी वर्धन होता है। इसके साथ प्रायः शुष्क भार एवं जीवद्रव्य की मात्रा में भी वर्धन होता है।
विभेदन (Differentiation) तंने या जड़ के शीर्ष पर स्थित अग्रस्थ विभज्योतक (apical meristem) या एधा (cambium) कोशिका से बनने वाली कोशिकाएँ विभिन्न कार्यों के लिए आकारिकीय व कार्यात्मक रूप से रूपान्तरित या विशिष्टीकृत हो जाती हैं। इस क्रिया को विभेदन (differentiation) कहते हैं।
परिवर्धन (Development)-पौधे के जीवन काल में होने वाले समस्त गुणात्मक परिवर्तन परिवर्धन के अन्तर्गत आते हैं। इसमें वृद्धि, विभेदन, परिपक्वन,वयता सभी शामिल होते हैं।
निर्विभेदन (Dedifferentiation)--जीवित विभेदित स्थायी कोशिकाएँ जिनमें कोशिका विभाजन की क्षमता नहीं होती, उनमें से कुछ कोशिकाओं में पुनःविभाजन की क्षमता के स्थापित हो जाने को निर्विभेदन (dedifferentiation) कहते हैं, जैसे-कॉर्क एधा, अन्तरापूलीय एधा।
पुनर्विभेदन (Redifferentiation)-निर्विभेदित कोशिकाओं या ऊतकों से बनी कोशिकाएँ अपनी विभाजन क्षमता पुनः । खो देती हैं और विशिष्ट कार्य करने के लिए रूपान्तरित हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को पुनर्विभेदन (redifferentiation) कहते हैं।
सीमित वृद्धि (Determinative Growth)- समान विभज्योतकी कोशिकाओं से निर्मित कोशिकाओं की अन्तिम संरचना कोशिकाओं की स्थिति से निर्धारित होती है। यही सीमित वृद्धि (determinative growth) कहलाती है।
मेरिस्टेम (Meristem)+कोशिकाओं का वह समूह जिनमें कोशिका विभाजन की क्षमता होती है, मेरिस्टेम (meristem) कहलाता है। इससे स्थायी ऊतक तथा अन्तर्विष्ट एवं पार्श्व मेरिस्टेम (intercalary & lateral meristem) का निर्माण होता है।
वृद्धि दर (Growth Rate) समय की प्रति इकाई के दौरान.बढ़ी हुई वृद्धि को वृद्धि दर (growth rate) कहते हैं। वृद्धि दर को गणितीय ढंग से (mathematically) व्यक्त किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions