वृद्धि, विभेदन, परिवर्धन, निर्विभेदन,पुनर्विभेदन,सीमित वृद्धि, मेरिस्टेम तथा वृद्धिदर की परिभाषा दीजिए।
वृद्धि (Growth)-वृद्धि समस्त उपापचयी प्रक्रियाओं (उपचय तथा अपचय) का अन्तिम परिणाम है। इसमें किसी कोशिका, अंग या सम्पूर्ण पौधे के आकार एवं आयतन में अपरिवर्तनीय या चिरस्थायी वर्धन होता है। इसके साथ प्रायः शुष्क भार एवं जीवद्रव्य की मात्रा में भी वर्धन होता है।
विभेदन (Differentiation) तंने या जड़ के शीर्ष पर स्थित अग्रस्थ विभज्योतक (apical meristem) या एधा (cambium) कोशिका से बनने वाली कोशिकाएँ विभिन्न कार्यों के लिए आकारिकीय व कार्यात्मक रूप से रूपान्तरित या विशिष्टीकृत हो जाती हैं। इस क्रिया को विभेदन (differentiation) कहते हैं।
परिवर्धन (Development)-पौधे के जीवन काल में होने वाले समस्त गुणात्मक परिवर्तन परिवर्धन के अन्तर्गत आते हैं। इसमें वृद्धि, विभेदन, परिपक्वन,वयता सभी शामिल होते हैं।
निर्विभेदन (Dedifferentiation)--जीवित विभेदित स्थायी कोशिकाएँ जिनमें कोशिका विभाजन की क्षमता नहीं होती, उनमें से कुछ कोशिकाओं में पुनःविभाजन की क्षमता के स्थापित हो जाने को निर्विभेदन (dedifferentiation) कहते हैं, जैसे-कॉर्क एधा, अन्तरापूलीय एधा।
पुनर्विभेदन (Redifferentiation)-निर्विभेदित कोशिकाओं या ऊतकों से बनी कोशिकाएँ अपनी विभाजन क्षमता पुनः । खो देती हैं और विशिष्ट कार्य करने के लिए रूपान्तरित हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को पुनर्विभेदन (redifferentiation) कहते हैं।
सीमित वृद्धि (Determinative Growth)- समान विभज्योतकी कोशिकाओं से निर्मित कोशिकाओं की अन्तिम संरचना कोशिकाओं की स्थिति से निर्धारित होती है। यही सीमित वृद्धि (determinative growth) कहलाती है।
मेरिस्टेम (Meristem)+कोशिकाओं का वह समूह जिनमें कोशिका विभाजन की क्षमता होती है, मेरिस्टेम (meristem) कहलाता है। इससे स्थायी ऊतक तथा अन्तर्विष्ट एवं पार्श्व मेरिस्टेम (intercalary & lateral meristem) का निर्माण होता है।
वृद्धि दर (Growth Rate) समय की प्रति इकाई के दौरान.बढ़ी हुई वृद्धि को वृद्धि दर (growth rate) कहते हैं। वृद्धि दर को गणितीय ढंग से (mathematically) व्यक्त किया जा सकता है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पादप वृद्धि एवं परिवर्धनEXERCISE - NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (बहुविकल्पीय प्रश्न)6videos
पादप वृद्धि एवं परिवर्धन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पादप वृद्धि एवं परिवर्धनEXERCISE - NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)9videos
पादप वृद्धि एवं परिवर्धन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पादप में श्वसनEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)24videos
पादप में श्वसन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पुष्पी पादपों का शारीर EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)20videos
पुष्पी पादपों का शारीर
Similar Questions
एथिलीन का प्रयोग किया जाता है-
03:40View Solutionपादप वृद्धि पदार्थ (PGS) के असंख्य प्रयोगात्मक अनुप्रयोग हैं। ऐसे PGS के नाम लिखिए जिनका आप निम्न में प्रयोग करेंगे
गन्ने की पैदावार बढ़ाने में57:16View Solutionनिम्न में से कौनसा पदार्थ ग्लाइकोलायसिस एवं क्रेब चक्र के मध्य की कड़ी है
53:40View Solutionसखि कोशिकाएँ (companion cells) मिलती हैं- .
58:12View Solutionरेखिक उदेश्य फलन की परिभाषा दीजिए।
58:09View Solutionसगर्भता तथा भ्रूणीय परिवर्धन
36:30View Solutionसगर्भता तथा भ्रूणीय परिवर्धन
36:23View Solutionवृद्धि अथवा ह्रास प्रतिशत तथा बट्टा ज्ञात करना सीखें
27:23View Solutionवृद्धि , ह्रास तथा बट्टा पर कुछ अभ्यास प्रश्न
38:03View Solutionसमष्टि वृद्धि
37:30View Solutionसमष्टि वृद्धि
49:23View Solutionकेशिका वृद्धि
View Solutionकेशिका वृद्धि का अनुप्रयोग | केशिका वृद्धि और पृष्ठ तनाव का व्यावहारिक उदाहरण | पृष्ठ तनाव की तापमान निर्भरता
View Solutionमिटटी की उर्वरता में वृद्धि |#!#पर्यावरण का शुद्धिकरण
42:24View Solutionद्वितीयक वृद्धि |OMR
46:19View Solutionताप में प्रत्येक 10^@C की वृद्धि पर अभिक्रिया की दर दोगुनी हो जाती है। 10^@C से 100^@C तक ताप में वृद्धि के परिणामस्वरूप दर में वृद्धि मूल दर की कितनी गुना है?
40:38View Solution