मस्तिष्क के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य का वर्णन कीजिये।
मस्तिष्क शरीर के सभी क्रिया-कलापों का नियन्त्रण तथा समन्वय करता है।
मस्तिष्क के कार्य (Functions of Brain)
मस्तिष्क के विभिन्न भागों के कार्य इस.प्रकार हैं
प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
यह मानव मस्तिष्क का सबसे अधिक विकसित भाग है। यह सोचने, समझने, तर्क शक्ति, सीखने, अनुभव, याद रखने, रचनात्मक कार्य सीखने, संवेदना तथा अन्य ऐच्छिक क्रियाओं का केन्द्र है।
फ्रन्टल पालि (frontal lobe) में स्थित प्रीमोटर भाग (premotor area) अनैच्छिक पेशियों की गतियों तथा स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र के नियन्त्रण का केन्द्र है। फ्रन्टल पालि में ही स्थित प्रेरक भाग (motor area) ऐच्छिक पेशियों की गतियों को नियन्त्रित करता है। ग्नोस्टिक भाग (gnostic area) गन्ध तथा स्वाद का केन्द्र है।
पैराइटल पालि (parietal lobe) में सोमाएस्थेटिक भाग (somaesthatic area) स्थित होता है। यह भाग स्पर्श, दाब, तापमान में अन्तर आदि संवेदनाओं को ग्रहण करता है। स्वाद भाग (gustatory area) स्वाद ग्रहण का केन्द्र है।
टैम्पोरल पालि (temporal lobe) में स्मृति का केन्द्र होता है। टैम्पोरल पालि का ऑल्फैक्ट्री भाग (olfactory area) गन्ध का ज्ञान कराता है। श्रवण भाग (auditory area) श्रवण या सुनने का केन्द्र है|
ऑक्सीपीटल पालि (occipital lobe) में विजुअल कॉर्टेक्स (visual cortex) तथा विजुअल एसोसिएटिड भाग (visual associated area) होता है। यह भाग देखने के लिए उत्तरदायी है। इसी कारण कभी-कभी मस्तिष्क की चोट के कारण व्यक्ति अन्धा भी हो जाता है।
डाइएनसिफैलॉन (Diencephalon)
सभी प्रकार की भावनाएँ (emotions) इसी भाग द्वारा नियन्त्रित होती हैं। इसके अतिरिक्त भूख, प्यास, क्रोध, परितृप्ति, प्रसन्नता, निद्रा व थकान आदि का अनुभव मस्तिष्क के इस भाग द्वारा होता है। शरीर के तापमान का नियन्त्रण भी डाइएनसिफैलॉन द्वारा ही होता है। हँसना, रोना, कामेच्छा आदि का नियन्त्रण भी मस्तिष्क का यह भाग करता है। यह तन्त्रिका तन्त्र तथा अन्तःस्रावी तन्त्रों में समन्वय बनाए रखता है। यह न्यूरोहॉर्मोन्स के स्त्राव द्वारा अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों के प्रकार्यों पर नियन्त्रण रखता है। मध्यमस्तिष्क (Mid Brain)
मनुष्य तथा अन्य स्तनियों में मध्यं मस्तिष्क केवल दृक् तथा श्रवण संवेदनाओं को प्रमस्तिष्क तक पहुँचाने का कार्य करता है|
पश्चमस्तिष्क (Hind Brain) पश्चमस्तिष्क के दोनों भागों के कार्य.अलग-अलग हैं।
अनुमस्तिष्क (Cerebellumi)-शरीर की गति का समन्वय अनुमस्तिष्क द्वारा होता है। ऐच्छिक पेशियों का तनाव अनुमस्तिष्क द्वारा ही नियन्त्रित होता है। शरीर का सन्तुलन तथा सही भावभंगिमा या पोश्चर (posture) बनाए रखना भी अनुमस्तिष्क का ही कार्य है|
मस्तिष्क पुच्छ (Medulla Oblongata)-शरीर की सभी आवश्यक जैविक (vital) क्रियाओं का नियन्त्रण मस्तिष्क पुच्छ के द्वारा ही होता है। शरीर की उपापचय, हदय स्पंदन, श्वासोच्छ्वास, परिसंचरण, आहार नाल की क्रमाकुंचन गतियाँ, भोजन निगलना आदि क्रियाओं का नियमन करता है। मस्तिष्क पुच्छ में निगलने, वमन करने, खाँसने और छींकने की क्रियाओं के केन्द्र भी होते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))18videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))10videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) विस्तृत उत्तरीय प्रश्न1videos
तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - जैव अणुEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)29videos
जैव अणु
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - पाचन एवं अवशोषण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)20videos
पाचन एवं अवशोषण
Similar Questions
हल्दी पर टिप्पणी लिखिए।
45:30View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए -
ऐसीटिलकोलीन से आप क्या समझते हैं? इसके अभाव में शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?30:14View Solutionरन्ध्रों के खुलने एवं बन्द होने की क्रिया को समझाइए ।
46:09View Solutionनिम्नलिखित में से कौन कार्बोहाइड्रेट नहीं है
46:56View Solutionजब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होता है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
41:13View Solutionमस्तिष्क तथा इसके भाग
41:59View Solutionवृक्क नलिका के विभिन्न भागों के कार्य
36:46View Solutionरिवीजन| विभिन्न सामाजिक वर्गों का उदय#!#आंदोलन की अगुवाई में समाज#!#एवं उनके दर्शन
36:33View Solutionविद्युत मोटर का सिद्धांत |विद्युत मोटर के विभिन्न भाग
38:18View Solutionखाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत #!#भोजन के रूप मे पौधों के भाग और जन्तु उत्पाद
44:15View Solutionविभिन्न बलों के द्वारा किया गया कार्य #!#NUMERICALS
49:18View Solutionविभिन्न बलों के द्वारा किया गया कार्य #!#PART 2
50:09View Solutionविभिन्न पोषक तत्व #!#एवं उनके कार्य
36:14View Solutionमानव में पाचन #!#जीभ के विभिन्न भाग
34:36View Solutionभोजन |हम क्या खाते है ?|खाद्य व्यंजन एवं उसकी कच्ची सामग्री |खाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत भाग 1|खाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत भाग 2|OMR|Summary
44:07View Solutionमानव मस्तिष्क | मानव मस्तिष्क के प्रकार | कपाल | ब्रेनबॉक्स | मेनिन्जेस के प्रकार | प्रमस्तिष्क मेरु द्रव कार्य | रक्त-मस्तिष्क अवरोध
37:59View Solution