Doubtnut Promotions Sticky

भोजन |हम क्या खाते है ?|खाद्य व्यंजन एवं उसकी कच्ची सामग्री |खाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत भाग 1|खाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत भाग 2|OMR|Summary

Video Solution
|
Answer

Step by step video solution for भोजन |हम क्या खाते है ?|खाद्य व्यंजन एवं उसकी कच्ची सामग्री |खाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत भाग 1|खाद्य सामग्री एवं उनके स्त्रोत भाग 2|OMR|Summary by Science experts to help you in doubts & scoring excellent marks in Class 6 exams.

Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    बौद्ध शिक्षण पद्धति का आरम्भ स्वयं बुद्ध ने सरल तथा जनमानस की भाषा में जीवन के तत्त्वों के उपदेश तथा जगह-जगह चर्चा करके किया। लोगों को शिक्षित करने के लिए महात्मा बुद्ध ने व्याख्यान, प्रश्नोत्तर प्रासंगिक उपमा, दृष्टान्त एवं कथा को माध्यम बनाया बुद्ध के बाद से बौद्ध शिक्षा पद्धति भी एक निश्चित स्वरूप, संगठन के साथ हिन्दू शिक्षा पद्धति से अलग स्वतन्त्र शिक्षा पद्धति के रूप में विकसित हुई। प्रारम्भ में हिन्दू तथा बौद्ध शिक्षा पद्धति के मूल में कोई विशेष अन्तर नहीं था, किन्तु बाद में आकर दोनों शिक्षा प्रणालियों के आदर्श एवं पद्धति में विशेष रूप से उस पाठ्यक्रम में जो विशेष रूप से आम उपासक की बजाय बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियों के लिए था, बहुत कम समानता रह गई थी।
    बौद्ध धर्म में शिक्षा प्रारम्भ संस्कार ब्राह्मणों के उपनयन संस्कार की भाँति होता था। बौद्ध संघ में सम्मिलित होने के लिए दो संस्कार आवश्यक थे प्रथम था 'पब्बज्जा' तथा दूसरा उपसम्पदा पब्बज्जा से उपासकत्व का प्रारम्भ होता था। उपनयन की भाँति इसे भी आध्यात्मिक जन्म कहा गया है। यह 8 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को दी जा सकती थी। संरक्षक की अनुज्ञा इसके लिए आवश्यक थी। व्यक्ति को तीन प्रकार की शरण की शपथ एवं दस धर्मादेश दिए जाते थे। ये शरण बुद्ध धर्म एवं संघ की होती थी। दस धर्मादेशों में निम्न की मनाही थी 1
    1। पारिवारिक जीवन
    2।
    ऐसी वस्तु ग्रहण करना जो दी न हो
    3। अशुद्ध आचरण
    4। झूठ बोलना
    5। मादक द्रव्यों का सेवन
    6। असमय भोजन
    7। नृत्य-गायन
    8। पुष्प माला, इत्र, गहने आदि का प्रयोग
    9। उच्च आसन का प्रयोग
    10। सोना एवं चाँदी की प्राप्ति
    प्रस्तुत गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?

    Aबौद्धिक शिक्षा पद्धति
    Bबौद्धकालीन शिक्षा के विषय
    Cबौद्धकालीन प्रगति
    Dबौद्ध शिक्षा पद्धति
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के सही विकल्प चुनिये
    इस संसार की यही रीति है। सत्यवादी मारा जाता है। आज से सहस्त्रों वर्ष पूर्व ग्रीस देश में एक दार्शनिक रहा करता था। उसका नाम सुकरात था। उसकी बातें सीधी-सच्ची पर तीखी होती थी। समाज उन्हें सह नहीं सका और उसे कानूनी आज्ञा का पालन करते हुए विष का प्याला पीना पड़ा, इसी प्रकार तत्कालीन शासन-सत्ता तथा सामाजिक और धार्मिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने पर ईसा को सूली पर चढ़ना पड़ा, इसी प्रकार तत्कालीन शासन-सत्ता तथा सामाजिक और धार्मिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने पर ईसा को सूली पर चढ़ना पड़ा। सलीब पर से ईसा का यह आर्तनाद आज भी गूंज रहा है-हे प्रभु, हे पिता, तुम हमें क्यों भूल गए हो? साम्प्रदायिक विष को शान्त करने और लोगों में साम्प्रदायिक सद्भावना फैलाने के लिए गांधीजी अपने जीवन की बाजी लगाकर एक स्थान से दूसरे स्थान घूमते फिरे अन्त में उन्हें गोली का शिकार होना पड़ा। इन दृष्टान्तों की पुनरावृत्ति अभी हाल ही में अमरीका में हुई है वहां के काले लोगों को उनके रंग और जाति के दुर्व्यवहारों से मुक्ति दिलाकर समाज में समुचित स्थान दिलाने को डॉ. किंग ने अहिंसक आन्दोलन खड़ा किया था। उन्होंने चाहा कि अमरीका के गोरे लोगों में हृदय परिवर्तन हो और वे नीग्रो अमरीकनों को नौकरी में और सामाजिक प्रतिष्ठा में वहीं स्थान पाने दें जो श्वेत अमरीकनों को मिलता है, लेकिन उसका भी निर्भीक सच्चाई बरतने का मूल्य अपने प्राण देकर चुकाना पड़ा। आज संसार के सामने वही पुराना प्रश्न फिर खड़ा हो गया है। क्या दुनिया में सच कहने वालों का और इंसाफ मांगने वालों को अन्त इसी प्रकार होता रहेगा? क्या आपसी विद्वेष को समाप्त करने की सम्भावना इस दुनिया में सबको पसन्द नहीं होगी?
    धार्मिक एवं सामाजिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने पर किसे सूली पर चढ़ना पड़ाः

    Aसुकरात
    Bगैलीलियो
    Cईसा मसीह
    Dबुद्ध
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके नीचे दिये गये बहुविकल्पी प्रश्नों में सही विकल्प का चयन करें।
    'डारविन' का कहना है कि प्रत्येक प्राणी में यह मूल लक्षण पाया जाता है कि वह अपनी शक्तिभर अपनी रक्षा करता है तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने वातावरण की पूर्ति करता है। इसी इच्छा से परिचालित हो वह अपने अस्तित्व को कायम रखने की चेष्टा करता है तथा अपने विकास-क्षेत्र को फैलाता रहता है। दनिया में खाद्य सामग्री का परिमाण सीमित है,पर खाने वाले प्राणियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती रहती है। अतएव विभिन्न प्राणियों में खाद्य-सामग्री के लिए संघर्ष होने लगता है। इस संघर्ष में जो प्राणी वातावरण के अनुकूल सबसे उपयुक्त तथा शक्तिशाली रहते हैं, उनकी विजय होती है तथा जो शक्तिहीन है, उनका विनाश। जब एक सींगवाले तथा उसी तरह के बिना सींग वाले जानवर के बीच संघर्ष होता है तो उस संघर्ष में सींग वाले जानवर की विजय होती है, क्योंकि वातावरण के अनुकूल इसमें सींग का विकास हो गया है। अतएव वह बिना सींग वाले जानवर की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली तथा उपयुक्त है। 'डारविन' के अनुसार प्राणियों के इस संघर्ष में उपयुक्त तथा शक्तिशाली प्राणी की ही जीत होती है तथा उनका ही अस्तित्व कायम रहता है। शक्तिहीन प्राणियों का विनाश हो जाता है। 'डारविन' के इस सिद्धांत को शक्तिशालियों का अस्तित्व कायम रहना कहते
    प्रति प्राणी का मूल लक्षण क्या है

    Aअपनी शक्ति-भर रक्षा करना तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करना।
    Bअपनी जनसंख्या को बढ़ाना
    Cअपने को जीवित रखने के लिए खाद्य-सामग्री खाना
    Dसंघर्ष करना