Doubtnut Promotions Sticky

तिलचट्टा की आहारनाल का नामांकित चित्र बनाइए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आहार नाल (alimentary canal) मुखगुहा से गुदा (anus) तक फैली 8 से 10 मीटर लम्बी नलिका होती है। आहार नाल तथा उससे संम्बन्धित पाचक ग्रन्थियाँ पाचन तन्त्र(digestive system) बनाते हैं। इसके अग्रलिखित भाग होते हैं
ocr_image
मुखगुहा (Buccal Cavity)
मुख मुखगुहा में खुलता है। मुख ऊपरी होंठ (upper lip) तथा निचले होंठ (lower lip) से घिरा रहता है। मुखगुहा में दाँत व जिह्वा होती है। मुखगुहा की छत को तालु (palate) कहते हैं। मनुष्य के ऊपरी तथा निचले जबड़े पर विषमदन्ती (heterodont), गर्तदन्ती (thecodont) तथा द्विबारदन्ती (diphyodont) चार प्रकार. के दाँत पाए जाते हैं। मुखगुहा में तीन जोड़ी लार ग्रन्थियाँ (salivary glands) खुलती हैं। मुखगुहा में भोजन को चबाया जाता है। जिह्वा की संहायता से भोजन में लार मिलायी जाती है, जिससे भोजन का ग्रास (बोलस) सुगमता से निगला जा सके।
ग्रसिका (Pharynx)
कोमल तालू का पिछला भाग जिसे काग (uvula) कहते हैं, यह मुखग्रासन गुहा (buccopharyngeal cavity) को दो भागों में बाँटने का कार्य करता है। मुखग्रासन गुहा भोजन नली द्वार (gullet) द्वारा ग्रासनली (oesophagus) में तथा ग्लॉटिस (glottis) द्वारा श्वासनाल में खुलती है।
ग्रासनली (Oesophagus)
यह पतली तथा 25 सेमी लम्बी नलिका है, जो डायाफ्राम को भेदकर उदर गुहा में प्रवेश करती है। ग्रासनाल में अनुलम्ब पेशीय वलय पाए जाते हैं। इसमें पाचक ग्रन्थि नहीं पायी जाती। लेकिन श्लेष्म स्त्रावित करने वाली ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं। ग्रासनाल का प्रारम्भिक भाग रेखित पेशियों से तथा अन्तिम भाग अरेखित पेशियों से बना होता है। इसकी श्लेष्मिक कला स्तरित शल्की उपकला. से बनी होती है।
अमाशय (Stomach) यह डायाफ्राम के नीचे उदरगुहा में बायीं ओर होता है। यह आहार नाल, का सबसे चौड़ा थैलेनुमा भाग है। आमाशय तथा ग्रासनली के बीच जठरागमी अवरोधनी.या कार्डियक अवरोधनी (cardiac sphincter) होती है। आमाशय को तीन भागों में बाँटा जाता है. सबसे ऊपरी भाग को जठरागमी या कार्डियक भाग (cardiac region), मध्य का मध्य भाग या फन्डिक भाग (fundic region) तथा अन्त में जठरनिर्गमी या पाइलोरिक भाग (pyloric region)! यह भाग ग्रहणी (duodenum) में .खुलता है। आमाशय की जठर ग्रन्थियों से जठर रस (gastric juice) स्त्रावित होता है।
छोटी आंत्र (Small Intestine)
यह आहार नाल का सँकरा तथा लम्बा. भाग होता है। मनुष्य में छोटी आंत्र लगभग 6 से 7 मीटर लम्बी तथा 2.5 सेमी मोटी एवं अत्यधिक कुण्डलित होती है। जिस स्थान पर आमाशय छोटी आंत्र में खुलता है, वहाँ जठरनिर्गमी अवरोधनी या पायलोरिक अवरोधनी (pyloric sphincter) कपाट पाया जाता है। यह भोजन को ग्रहणी से वापस आमाशय में नहीं आने देता। छोटी आंत्र को इसकी आन्तरिक रचना के आधार पर तीन भागों में बाँटा जाता है। सबसे पहला भाग जो आमाशय के साथ U का आकार बनाता है, उसे ग्रहणी या ड्योडिनम (duodenum) कहते हैं। मध्य का भाग मध्यान्त्र या जेजूनम (jejunum) तथा अन्तिम भाग शेषांत्र या इलियम (ileum) कहलाता है। पाचन मुख्यतः ग्रहणी में होता है तथा अवशोषण मुख्यत: इलियम में होता है। इलियम में असंख्य लसीका ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं। इनको पेयर्स धब्बे (Peyer.s patcher) कहते हैं। इनमें लिम्फोसाइट्स (lymphocytes) का निर्माण होता है। ये भोजन के साथ आए जीवाणुओं को नष्ट करते हैं।
बड़ी आंत्र (Large Intestine)
यह आहार नाल का अन्तिम भाग होता है। छोटी आंत्र बड़ी आंत्र में खुलती है। यह लगभग 1.5 मीटर लम्बी तथा 6-7 सेमी मोटी होती है। छोटी आंत्र तथा बड़ी आंत्र के सन्धि स्थल पर एक शेषांत्र-उण्डुकीय कपाट या इलियोसीकल वाल्व (ileocaecal yalve) होता है। बड़ी आंत्र को तीन भागों में बाँटा जा सकता है। पहला भाग उण्डुक या सीकम (caecum) होता है, इससे एक अन्धनाल जुड़ी रहती है जिसे कृमिरूप परिशेषिका (vermiform appendix) कहते हैं। यह लगभग 9 सेमी लम्बी होती है। मनुष्य में कृमिरूप परिशेषिका अवशेषी अंग, के रूप में होती है। दूसरा भाग वृहदांत्र या कोलन (colon) होता है। यह लगभग 1.3 मीटर लम्बा होता है। कोलन स्थान-स्थान पर फूला रहता है, इन फूले हुए भागों को हॉस्ट्रा (haustra) कहते हैं। कोलन के चार भाग होते हैं-आरोही कोलन (ascending colon), अनुप्रस्थ कोलन (transverse colon), अवरोही कोलन (descending colon) तथा पेल्विक कोलन (pelvic colon)। बड़ी आंत्र का अन्तिम भाग मलाशय या रेक्टम (rectum) होता है। मलाशय की भित्ति बहुत पतली होती है। मलाशय का आखिरी भाग एक्टोडर्म से स्तरित रहता है, इसे गुद नाल (anal canal) कहते हैं। गुद नाल के अन्त में गुद अवरोधनी (anal sphincter) पायी जाती है। गुद नाल गुदा (anus) द्वारा बाहर खुलती है।
पाचक ग्रन्थियाँ (Digestive Glands)
आहार नाल से यकृत (liver) तथा अग्न्याशय (pancreas) मुख्य पाचक ग्रन्थियाँ सम्बद्ध होती हैं।
1. यकृत (Liver)
यह शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है। इसका आकार लगभग 15 से 22 सेमी लम्बा व चौड़ा और भार लगभग 1.6 किलोग्राम होता है। यकृत उदरगुहा में डायाफ्राम (diaphragm) के नीचे तथा आमाशय के ऊपर स्थित होता है। मनुष्य का यकृत ठोस, कोमल एवं द्विपालित ग्रन्थि होती है। इसका बायाँ पिण्ड छोटा तथा दायाँ पिण्ड. बड़ा होता है। दायाँ पिण्ड तीन पिण्डों से बना होता है। मुख्य दायाँ पिण्ड (central lobe), पार्श्व या क्वाड्रेट (lateral or quadrate lobe) तथा कॉडेट पिण्ड (caudate lobe)
ocr_image
मुख्य दाएँ पिण्ड तथा कॉडेट पिण्ड के मध्य पित्ताशय. (gall bladder) स्थित होता है। यकत के पिण्ड अनेक बहभजीय पिण्डको से बने होते हैं। इनके चारों ओर संयोजी ऊतक का आवरण होता है, जिसे ग्लीसन्स सम्पुट (Glisson.s capsule) कहते हैं। यकृत पिण्डक यकृत कोशिकाओं (hepatocytes) से बने होते हैं। यकृत कोशिकाएँ अरीय पटलिकाओं (radial laminal) में व्यवस्थित होती है। इनके मध्य स्थान पर कुप्फर कोशिकाएँ (Kupffer cells) होती हैं। यकृत कोशिकाओं से पित्त (bile) स्रावित . होता है। पित्त पित्ताशय में एकत्र होता रहता है और आवश्यकतानुसार सामान्य पित्त वाहिनी (common bile duct) द्वारा ग्रहणी में स्रावित किया जाता है। पित्त में कोई पाचक एन्जाइम नहीं होता, फिर भी पित्त भोजन के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुप्फर कोशिकाएँ मृत एवं निष्क्रिय लाल रुधिराणुओं का भक्षण करके हीमोग्लोबिन का विखण्डन करती हैं।
ocr_image
अग्न्याशय (Pancreas)
यह ग्रहणी तथा आमाशय के बीच स्थित होता है। अग्न्याशय मिश्रित ग्रन्थि है। इसका लगभग 99% भाग बहिःस्रावी (exocrine) तथा 1% भाग अन्तःस्त्रावी (endocrine) होता है। बहिःस्त्रावी भाग पिण्डकों या एसिनाई (acini) के रूप में होता है। यह भाग अग्न्याशयी रस (pancreaticjuice) सावित करता है। इसमें ट्रिप्सिन, काइमोट्रिप्सिन, एमाइलेज,लाइपेज तथा न्यूक्लिएज (nuclease) एन्जाइम्स होते हैं। अन्तः स्रावी भाग लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं (islets of Langerhans) के रूप में होता है। यह भाग कार्बोहाइड्रेट उपापचय से सम्बन्धित हॉर्मोन्स, इन्सुलिन तथा ग्लूकैगॉन का नावण करता है।
प्रोटीन पाचक रस (Proteolytic Juices)-जठर रस, अग्न्याशय रस तथा आंत्रीय रस में प्रोटीन पाचक एन्जाइम्स पाए जाते हैं। (विवरण हेतु विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर 4 के अन्तर्गत देखिए)।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions