Doubtnut Promotions Sticky

विटामिन्स क्या हैं? उपयुक्त तालिका के द्वारा विभिन्न विटामिन्स, उनके प्रमुख स्रोत और मानव शरीर में उनकी कमी से उत्पन्न होने वाली व्याधियों का उल्लेख कीजिए। यह भी बताइए कि किस विटामिन का शरीर में संश्लेषण सम्भव है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विटामिन्स जटिल कार्बनिक पदार्थ होते हैं। विटामिन्स उपापचयी क्रियाओं का नियमन (regulation) करते हैं।
विटामिन्स की खोज एन०आई० लूनिन (N.I. Lunin, 1881) ने की थी। हॉकिन्स तथा फुक (Hopkins & Funk, 1912) ने सर्वप्रथम विटामिन (vitamin) शब्द का प्रयोग किया। अब तक लगभग 20 प्रकार के विटामिन्स ज्ञात हो चुके हैं, किन्तु, मनुष्य के लिए 10-12 विटामिन्स ही महत्त्वपूर्ण होते हैं।
जन्तुओं के शरीर में विटामिन्स का संश्लेषण नहीं होता है। पौधे ही विटामिन्स का संश्लेषण करते हैं। अत: हमें विटामिन्स के लिए पौधों तथा उनके उत्पादों पर निर्भर रहना पड़ता है। विटामिन्स को दो समूहों में बाँटा जाता है-
1. वसा में घुलनशील विटामिन्स (Fat-soluble Vitamins)-ये विटामिन्स वसा में घुलनशील होते हैं, जैसे विटामिन .ए., .डी., .ई. तथा .के.।
2. जल में घुलनशील विटामिन्स (Water-soluble Vitamins)—ये विटामिन जल में घुलनशील होते हैं, जैसे .विटामिन .बी. तथा. .सी.-
ocr_image
ocr_image
मानव शरीर में संश्लेषित होने वाले विटामिन (Vitamins synthesized in Human Body)- सामान्यत: जन्तुओं के शरीर में विटामिन्स का संश्लेषण नहीं होता है, लेकिन कुछ विटामिन्स का संश्लेषण मानव के शरीर में होता है।
(1) विटामिन .डी. का संश्लेषण त्वचा द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अर्गोस्टेरॉल (argesterol) की सहायता से होता है।
(2) विटामिन B12 का संश्लेषण मनुष्य की आंत्र में उपस्थित सहजीवी जीवाणुओं द्वारा होता है।
(3) विटामिन K का संश्लेषण भी मनुष्य की आंत्र के सहजीवी जीवाणुओं द्वारा होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions