Doubtnut Promotions Sticky

संघ टीनोफोरा की विशेषताएँ लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ टीनोफोरा की विशेषताएँ
(1) ये समुद्री, अरीय सममिति (radially symmetrical) वाले अगुहीय (acelomate) द्विस्तरीय (diploblastic) जन्तु हैं।
(2) शरीर का संगठन ऊतक स्तर (tissue grade organisation) का होता है।
(3) शरीर पर दो स्पर्शक (tentacles) तथा आठ बाहा पक्ष्माभी कंकत पट्टिका (ciliated comb plates) पायी जाती हैं। ये प्रचलन में सहायक होती हैं।
(4) पाचन अन्त:कोशिकीय (intracellular) तथा अन्तराकोशिकीय (intercellular) प्रकार का होता है।
(5) इस संघ के सदस्य प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं, अर्थात् इनमें जीव संदीप्ति का गुणं पाया जाता है। इनका शरीर रात्रि में चमकता है।
(6) ये द्विलिंगी (hermaphrodite) होते हैं। इनमें केवल लैंगिक जनन.होता है। निषेचन बाह्य होता है।
उदाहरण-टीनोप्लाना (Ctenoplana), सीलोप्लाना (Coeloplana) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions