Doubtnut Promotions Sticky

स्पंज में वैयक्तिकता पर टिप्पणी कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

स्पंज में वैयक्तिकता (Individuality in Sponges)-स्पंज सरलतम बहुकोशिकीय जलीय प्राणी हैं। ये मुख्यता समुद्री होते हैं। ये प्रायः निवही (colonial) होते हैं। स्पंज की कोशिकाएँ सामान्यतः स्वतन्त्र रूप से कार्य करती हैं। अत: कुछ वैज्ञानिक प्रत्येक कोशिका को एक वैयक्तिक मानते रहे हैं। हेकल (Haeckel). ने निवही स्पंज में पायी जाने वाली प्रत्येक कशाभिक नाल (flagellated canal) को विशिष्टता के साथ स्वयं अलग से (individual) कार्य करते पाया और इसे वैयक्तिक इंकाई माना। आजकल संरचनात्मक तथा कार्यात्मक दृष्टि से प्रत्येक ऑस्कुलम (osculum) तथा इससे सम्बन्धित नाल तन्त्र तथा स्पंज गुहा को एक वैयक्तिक (individual) माना जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions