Doubtnut Promotions Sticky

इलाहाबाद के पथ पर कवि निराला जी ने क्या देखा ?

Text Solution
Verified by Experts

वह तोड़ती पत्थर' कविता में कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी जी ने इलाहाबाद में भयानक गर्मी में रास्ते पर पत्थर तोड़ने का काम करने वाली एक मजदूर स्त्री को देखा।
कड़ी धूप में वह पत्थर तोड़ने का मेहनत का काम कर रही थी। उसके नजदीक कोई भी पेड़ नहीं था जिसके नीचे बैठकर छाँव में वह अपना काम कर सके। कवि ने देखा कि पत्थर तोड़ने जैसा कठिन काम कड़ी धूप में करने के लिए उसके जीवन की विवशता ने मजबूर किया है। उसके सामने विशाल भवन है जिसे वह अनदेखा करती है जैसे उसे वह देखने से कोई फायदा भी न हो। उसके भाग्य में तो पत्थर ही तोड़ना लिखा है। उसे जलती हुई धूप और गर्म हवा ही आखिर सहनी है।
उस स्त्री के हृदय के सितार ऐसी विवशता से टूटकर उसके तार छिन्न होते हैं जिसकी करुण ध्वनि कवि को सुनाई देती है तो उनका हृदय दहल जाता है।
उस स्त्री को किसी भी बात में दिलचस्पी नहीं वह कवि को भी बडी उपेक्षा से देखती है। अपने माथे का पसीना पोंछकर फिर अपने काम में लग जाती है।
इस तरह कवि ने इलाहाबाद के पथ पर कड़ी धूप में पत्थर तोड़ने वाली लीन स्त्री को अपने काम के प्रति श्रद्धा रखते हुए देखा है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    समाज के स्तर पर क्या न होने का अँधेरा है ?

    Aविकास
    Bचेतना
    Cजाग्रति
    Dइनमें सभी
  • Question 2 - Select One

    वह तोड़ती पत्थर देखा मेने उसे अल्लाहाबाद के पथ पर उपरोक्त पंक्तियों किसकी है

    Aसुमित्रानन्द पंत
    Bभवानी शंकर मिस्र
    Cसूर्यकांत त्रिपाठी निराला
    Dनागार्जुन
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर सही विकल्पों में से चुनकर लिखिए
    क्षुधार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
    तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।
    उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी दिया,
    सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया।
    अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे ?
    वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।
    मनुष्यता कविता में महान व्यक्तियों के उदाहरणों के माध्यम से कवि ने क्या सन्देश देना चाहा है ?

    Aत्याग, बलिदान
    Bमानवीय एकता, उदारता और करूणा
    Cसहानुभूति सद्भाव
    Dये सभी।