Doubtnut Promotions Sticky

अहिंसा की शक्ति

Text Solution
Verified by Experts

अहिंसा में अद्भुत शक्ति होती है। यह एक ऐसा अस्त्र है। जिससे अन्यायी का साम्राज्य ध्वस्त हो सकता है अथवा उसका पुनरुद्धार करने के लिए उसे विवश कर सकता है। अहिंसा आत्मा की शक्ति है। इसे अशक्त शरीर वाला भी प्राप्त कर सकता है। अहिंसा संसार के सबसे ताकतवर अस्त्र-शस्त्रों से भी ज्यादा बलशाली हथियार है। यह रेडियम की तरह सूक्ष्म और अदृश्य रूप से काम करता है। यह ईश्वरीय अदृश्य शक्ति है जिसे छीनना सम्भव नहीं इसकी मार से कठोरतम हृदय भी पिघल जाता है। अहिंसा के तरीकों को आत्मसात करना इतना आसान नहीं, इसके लिए इसमें प्रबल आस्था होनी चाहिए, ठीक वैसी, जैसी ईश्वर में विश्वास के लिए जरूरी होती है। अहिंसा में हिंसा जैसा उन्माद नहीं, पर अगर एक बार सक्रिय हो जाये तो प्रबल हिंसा भी उसे दबा नहीं सकती। अहिंसा के प्रयोग में असफलता के लिए कोई स्थान नहीं होता। अहिंसा की परख हिंसा के माहौल में ही होती । अहिंसा एक ऐसा हथियार है जिसको चलाने के लिए सूझ- बूझ की आवश्यकता होती है, इसलिए हर कोई इस हथियार का उपयोग नहीं कर पाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    Who said that "the power of population is infinitely greater than the power in the earth to produce substance"?
    यह किसने कहा था कि “पृथ्वी की अस्तित्व उत्पन्न करने की शक्ति की अपेक्षा जनसमुदाय की शक्ति अत्यंत अधिक है?

    AA. Lewis / ए, ल्यूइस
    BA. Marshall / ए, मार्शल
    CSimon-Kuznets / साइमन-कुजनेट्स
    DMalthus / माल्थस