Doubtnut Promotions Sticky

विज्ञान और शिक्षा

Text Solution
Verified by Experts

वर्तमान युग विज्ञान युग के नाम से जाना जाता है। लगातार वैज्ञानिक आविष्कारों ने मानव व विश्व का परिवेश पूरी तरह बदलकर रख दिया है। आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व तक जिन बाता की कल्पना तक मानव नहीं कर सकता था, आज के विज्ञान युग में वै बातें मानव जीवन में साकार रूप ले रही हैं। आज सैकड़ों वैज्ञानिक आविष्कारों ने हमारे जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला दिया है। अंधे धृतराष्ट्र को महाभारत के युद्ध का वर्णन सुनाने के लिए संजय को श्रीकृष्ण ने दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। आज यही दिव्य दृष्टि दूरदर्शन के रूप में सम्पूर्ण विश्व में मानव को प्राप्त है।
शिक्षा के प्रचार व् प्रसार में विज्ञान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है स्वचालित मुद्रण यन्त्रों के आविष्कार ने पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में क्रान्ति उत्पन्न कर दी है। प्रकाशन के माध्यम से पुरानी ऐतिहासिक बातों व सूचनाओं को पुस्तक के द्वारा विद्यार्थियों तक पहुँचा रहे हैं। प्राचीन प्रन्थकारों द्वारा रचित रचनाएँ आज विज्ञान के सहयोग से पुस्तक अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से पढ़ने के लिए सुलभ है विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले नये-नये परीक्षण, उनके प्रभाव व उनको दूर करने के उपाय हम पुस्तक के माध्यम से अथवा इंटरनेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ इत्यादि के द्वारा हम पर पहुँचते हैं। विज्ञान का एक नायाब आविष्कार है कम्यूटर, जिसने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रान्ति ला दी। अब शिक्षा और उससे सम्बन्धित सूचनाएँ पल भर में उपलब्ध हो जाती है। देश-विदेश में घटित होने वाली सूचनाएँ कुछ ही पल में हमारे पास विभिन्न माध्यमों से पढ़ने को मिल जाती है। आज विज्ञान ने शिक्षा को वैश्विक (ग्लोवल) रूप दे दिया है। शिक्षा का आदान-प्रदान आसान बना दिया है। बिश्व के किसी कोने में उपलब्ध किसी बिद्वान के विचार सुने जा सकते और पढ़े जा सकते हैं। विज्ञान ने शिक्षा के लिए जरूरी ज्ञान का मार्ग सुलभ कर दिया है। ज्ञान ग्रहण करना अब आसान है। दूसरी तरफ सूचना के विस्फोट की बजह से कुछ अनावश्यक, समाज विरोधी व अनुचित बातें विद्यार्थी हासिल कर लेते हैं जो उन्हें दिशाहीन व भ्रम के रास्ते ले जा रहे हैं। ऐसी सूचनाओं व ज्ञान से बचना चाहिए। केवल ज्ञानवर्धक बातों पर ध्यान देना चाहिए। एक तरफ विज्ञान के सहयोग से प्राप्त अच्छी शिक्षा सुख-समृद्धि के रास्ते की तरफ ले जाती है। वही दूसरो तरफ विज्ञान के सहयोग से प्राप्त ऋणात्मक शिक्षा मानव को विनाश के रास्ते पर लाकर खड़ा कर रही है इसलिए मानव को आत्म-नियन्त्रण का परिचय देने की आवश्यकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    उत्पत्ति की दृष्टि से 'ऑनलाइन' और 'शिक्षा' शब्द है, क्रमशः

    Aतद्भव, तत्सम
    Bतत्सम, तद्भव
    Cतद्भव, आगत
    Dआगत, तत्सम