Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक उत्तर लगभग 80 शब्दों में हो
चित्रगुप्त से शनिवार को प्राण लेने के लिए क्यों कहा गया

Text Solution
Verified by Experts

लेखक के जीवन का अंत होने वाला था। लोगों के प्राण लेने का कार्य करने वाले चित्रगुप्त उपस्थित हो चुके थे। उन्होंने लेखक के प्राण लेने के लिए हाथ बढ़ाया। उसी समय लेखक के विभाग के कर्मचारी संघ का नेता वहाँ आ पहुँचा। उसने चित्रगुप्त को रोकते हुए कहा कि आप जिनके प्राण लेने आये हैं, वे त्यागी जी बहुत बड़े अफसर हैं। उनके मरने पर बड़े-बड़े दपतर बंद हो सकते हैं, इसलिए आप इनके प्राण शनिवार को लें तो ठीक होगा। शनिवार को प्राण लेने पर दफ्तर लगातार दो दिन तक बंद रहेंगे। इसका लाभ, आसपास के रहने वाले बाबू लोगों को मिलेगा। वे दो दिन का अवकाश मना सकेंगे। दफ्तर की लड़कियों ने बहुत दिनों से जो पिकनिक जाने का कार्यक्रम बनाया है, उसे वे पूरा कर लेंगी।
इस प्रकार, दफ्तर के बाबुओं और लड़कियों को दो दिन की छट्टी का लाभ दिलाने के लिए चित्रगुप्त से शनिवार को प्राण लेने के लिए कहा गया

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions