Doubtnut Promotions Sticky

कवि केदारनाथ सिंह टूटे हुए धागों को क्यों उठा रहे है ?

Text Solution
Verified by Experts

दुनिया के बहुत से लोग निराशा और निष्क्रियता में डूबे हुए हैं। उनके दिल टूटकर बिखर गए है। 'बुनाई का गीत' इस कविता में कवि केदारनाथ सिंह जी ने टूटे धागों को प्रतीकात्मक रूप से इन निष्क्रिय लोगों को जाग्रत कर अपने कार्य में जुड़ जाने का आह्वान किया है।
कवि टूटे हुए धागों से कहते है की अब निष्क्रियता की नींद में सोने का समय नहीं है। अब तक आपस में उलझ-उलझकर तुम टूटते रहे हो। अब तुम्हें यह प्रवृत्ति छोड़नी होगी । अब तुम्हें अपने फँसे हुए तानों को ठीक करना होगा। आज दुनिया को नए वस्त्रों की जरुरत है तो अचेत टूटे धागों में फिर से बंध जाना यही और सचेत होना है। जाग्रत और सक्रिय होकर लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कपड़े देने होंगे ।
इस प्रकार टूटे हुए धागों को जगाकर कवि जीवन में हलचल बनाने की कोशिश करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
    जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है। धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ संसार को चाहे कितना मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ जरा भी आकर्षण नहीं है, उसके मोद और आकर्षण की वस्तु तो बुझी हुई आशाएँ और मिटी हुई स्मृतियाँ और टूटे हुए हृदय के आँसू हैं। जिस दिन इन विभूतियों में उसका प्रेम न रहेगा, उस दिन वह कवि न रहेगा। दर्शन जीवन के इन रहस्यों से केवल विनोद करता है। कवि उनमें लय हो जाता है।
    लेखक ने बुझी हुई आशाओं, मिटी हुई स्मृतियों और टूटे हुए हृदय के आंसुओं को क्या माना है?

    Aकवि का विकर्षण
    Bकवि के आकर्षण का केन्द्र
    Cजीवन का सत्य
    Dसाधारण व्यक्ति का आकर्षण
  • Question 2 - Select One

    कवि हिन्दुओं को संबोधित करते हुए कहता है कि - करते हैं।

    Aवे धर्म का अनुकरण करते हैं
    Bअपने मन को मारते हैं
    Cपत्थर की पूजा
    Dमूर्ति पूजा