Doubtnut Promotions Sticky

एक 6 सेमी त्रिज्या वाले संकेन्द्रीय वृत्त पर एक बिन्दु से 4 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त पर स्पर्श रेखाओं की रचना कीजिए तथा उसकी लम्बाई ज्ञात कीजिए। वास्तविक गणना द्वारा इसकी माप की भी जाँच कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

वंचित रचना करने के लिए, हम निम्न चरणों का उपयोग करते है।
रचना के चरण
चरण I कागज पर एक बिन्दु O लो। O को केन्द्र मानकर OA = 4 सेमी. त्रिज्या का एक वृत्त खींचो तथा OB = 6 सेमी. त्रिज्या का एक संकेन्द्रीय वृत्त भी खींचो।
चरण II OB का मध्य बिन्दु C ज्ञात कीजिए तथा OC (= BC) त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। माना यह वृत्त 4 सेमी. त्रिज्या वाले वृत्त को बिन्दु P और Q पर प्रतिच्छेद करता है।
चरण III BP तथा BQ को मिलाइए। इस प्रकार प्राप्त रेखाएँ BP और BQ अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ है।
वास्तविक गणना से हम पाते है कि BP = BQ = 4.5 सेमी.
ocr_image
प्रतिपादनः ΔBOP में,
OB = 6 सेमी. और OP = 4 सेमी.
OB2=BP2+OP2 [पाइथागोरस प्रमेय से]
BP=OB2OP2
BP=3616=20 सेमी. = 4.47 सेमी. 4.5 सेमी
इसी प्रकार हम ज्ञात कर सकते है कि BQ = 4.47 सेमी. 4.5 सेमी.

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions