Doubtnut Promotions Sticky

क्लासिकी रूप में, किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों और किसी भी कक्षा में हो सकता है। तब प्रारूपी परमाण्वीय साइज किससे निर्धारित होता है? परमाणु अपने प्रारूपी साइज कि अपेक्षा दस हजार जूना बड़ा क्यों नहीं है? इस प्रश्न ने बोहर को अपने प्रसिद्ध परमाणु मॉडल, जो आपने पाठ्यपुस्तक में पढ़ा है, तक पहुँचने से पहले बहुत उलझन में डाला था। अपनी खोज से पूर्व उन्होंने क्या किया होगा, इसका अनुकरण करने के लिए हम मूल नियतांकों कि प्रकृति के साथ निम्न गतिविधि करके देखें कि क्या हमें लम्बाई कि विमा वाली कोई राशि प्राप्त होती है, जिसका साइज, लगभग परमाणु के ज्ञात साइज (1010 मीटर) के बराबर है?
(a) मूल नियतांकों e,me, और c से लम्बाई कि विमा वाली राशि कि रचना कीजिए। उसका संख्यात्मक मान भी निर्धारित कीजिए।
(b) आप पाएँगे कि (a) में प्राप्त लम्बाई परमाण्वीय विमाओं के परिमाण कि कोटि से काफी छोटी है। इसके अतिरिक्त इसमें C सम्मिलित है। परन्तु परमाणुओं कि ऊर्जा अधिकतर अनापेक्षिकीय क्षेत्र (non-relativistic domain) में है जहाँ, c कि कोई अपेक्षित भूमिका नहीं है। इसी तर्क ने बोहर को c का परित्याग कर सही परमाण्वीय साइज को प्राप्त करने के लिए 'कुछ अन्य' देखने के लिए प्रेरित किया। इस समय प्लान्क नियतांक h का कहीं और पहले ही आविर्भाव हो चूका था। बोहर कि सूक्ष्मदृष्टि ने पहचाना कि h,me और e के प्रयोग से ही सही परमाणु साइज प्राप्त होगा। अतः h,me और e से ही लम्बाई कि विमा वाली किसी राशि कि रचना कीजिए और पुष्टि कीजिए कि इसका संख्यात्मक मान, वास्तव में सही परिमाण कि कोटि का है।

Text Solution
Verified by Experts

(a) नियतांक e,me,c के द्वारा एक ऐसी राशि निर्मित होती है, जिसकी विमा लम्बाई के समान है।
अर्थात e24πε0mec2
अब e24πε0mec2
=(1.6×1019)24×3.14×8.85×1012×9.1×1031×(3×108)2
=2.82×1015 मीटर
यह परमाणु के आकार कि तुलना में अत्यंत छोटा है।
(b) h,me तथा e राशियों का प्रयोग करते हुए ऐसी राशि प्राप्त होती है जिसकी विमा लंबाई के समान है। अर्थात 4πε0(h2π)2me.e2 अब 4πε0(h2π)2m2e2=(6.6×10342×3.14)29×109×9.1×1031×(1.6×1019)2
=0.53×1010 मीटर
यह परमाणु के आकारों का क्रम है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions