Doubtnut Promotions Sticky

एक क्षैतिज सतह पर m तथा M द्रव्यमान के दो गुटके विरामावस्था में स्थित है| गुटके एक डोरी द्वारा बँधे है और दाहिने गुटके को क्षैतिज बल F द्वारा खिंचा जा रहा है| m=2kg,M=4kg तथा μ1=μ2=0.4 माने| g का मान 10m/s2 माने| (a) यदि F का मान 4N हो, तो क्या आप रस्सी का तनाव तथा दोनों गुटकों पर घर्षण बल का मान बता सकते है|
(b) मान लें, प्रारम्भ में डोरी में तनाव शून्य और F का मान शून्य से धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है| द्रव्यमान M पर लगनेवाले घर्षण बल के मान और F के बिच ग्राफ खींचे|ऐसा ही ग्राफ m पर लगनेवाले घर्षण बल F के बिच खींचे|
(c) F के किस मान के लिए गुटके फिसलने लगेंगे?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दी गई सूचनाओं के आधार पर हम निम्नांकित समीरकण लिख सकते है|
f1μmg=0.4×20N=8N
f2μMg=0.4×40N=16N
(a) f1=T
f2+T=4N
ocr_image
इन दो समीकरणों से तीन राशियों T,f1 तथा f2 के मान नहीं निकले जा सकते है| उदाहरण के लिए f1=T=0 तथा भी एक संभव हल है f1=T=1N तथा f2=3N भी एक संभव हल है|
अनेक अन्य हल लिए जा सकते है| प्रारम्भ में डोरी कितनी तनी है, इस बात पर f1,f2 सुनिश्चित होंगे|
(b) प्रारम्भ में डोरी का तनाव शून्य है| जब F शून्य है f1 तथा f2 के मान शून्य होंगे| क्योंकि कहीं भी कोई क्षैतिज बल नहीं लग रहा है| जब F को थोड़ा बढ़ाते है, तो घर्षण के कारण M नहीं खिसकता और डोरी नहीं तनती है| अतः T का मान शून्य ही बना रहता है| यह स्थिति F =16 N तक होंगी जबकि f2 का मान भी 16 N हो जायगा| जैसे ही F का मान 16 N से बढ़ाया जायेगा M दाहिनी और थोड़ा- सा खिसकेगा तथा डोरी में भी बढ़ेगा| चूँकि डोरी की लम्बाई में अत्यंत थोड़ी वृद्धि होने पर ही तनाव उत्पन्न हो जाता है ,M के इस खिसकने को भी हम अत्यंत धीमा मान सकते है
f2 का मान 16 N बना रहेगा|
T+f2=F
या T=Ff2=F16N
रस्सी में तनाव के कारण m आगे की और सरकना चाहेगा, पर घर्षण f1 उसे स्थिर| f1 का मान तनाव T के बराबर होगा| जब तनाव का मान 8N हो जायेगा तब f1 अपने सीमांत घर्षण पर आ जायेगा|इस समय F का मान (16+8)N=24N होगा| इसके बाद दोनों गुटके साथ-साथ दाहिनी और चलने लगेंगे और दोनों पर गतिज घर्षण लगेंगे| यदि घर्षण गुणांक μ स्थितिज एवं गतिज दोनों प्रकार के गुणांकों के लिए है ,तो f1=8N तथा f2=16N बना रहेगा| F के बदलने से f1 तथा f2 के ग्राफ में दिखाए गए है|
ocr_image
(c) जब दोनों गुटके फिसलने लगेंगे तब f1=8N,f2=16N. अतः F=f1+f2=24N. अतः 24N का बल लगाने पर गुटके फिसलना प्रारम्भ करेंगे|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions