Doubtnut Promotions Sticky

रोटर नामक यंत्र में खोखली बेलनाकार संचरना अपने अक्ष में परित: घूमती है और एक मनुष्य उसकी भीतरी दीवार के सहारे संचरना के फर्श पर खड़ा होगा है। संचरना का कोणीय वेग धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है और जब यह वेग एक खास मान तक पहुँच जाता है तो नीचे से फर्श हटा लिया जाता है। ऐसे में मनुष्य दीवार के सहारे, पर बिना किसी फर्श के टिका रहता है। यदि रोटर की त्रिज्या 2 m तथा मनुष्य और दीवार के बीच घर्षण गुणांक 0.2 हो तो रोटर का न्यूनतम कोणीय वेग ज्ञात करे जब फर्श हटाया जा सके। g का मान 10m/s2 है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्न में दी हुई परिस्थिति चित्र 10.W7 में दिखाई गई है। जब फर्श को हटा देते है तब मनुष्य पर लगते बल है,
(a) भार mg ,नीचे की ओर,
(b) दीवार द्वारा मनुष्य पर अभिलंब बल N केंद्र की ओर तथा
(c) दीवार द्वारा मनुष्य पर घर्षण बल fs ऊपर की ओर।
ocr_image
मनुष्य एक वृत्ताकार पथ पर ω2R त्वरण से चल रहा है। केंद्र की ओर तथा ऊपर की ओर बलों के घटक लेकर न्यूटन के गति-नियम लगाने पर,
N=mω2r fs=mg
रोटर के न्यूनतम वेग के लिए घर्षण का मान सीमांत घर्षण के बराबर होगा। अतः,
μs=fsN=gω2r
या ω=gμsr=10m/s20.20×2m=5rad/s

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions