Doubtnut Promotions Sticky

एक आयताकार प्लेट की लम्बाई L है | इसका आधा भाग (लम्बाई=L/2) घनत्व ρ1वाले पदार्थ से तथा दूसरा आधा भाग घनत्व ρ2वाले पदार्थ से बना है | इसके द्रव्यमान केंद्र की स्थिति निकालें |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्न में दी गई परिस्थिति चित्र में दिखाई गई है | दोनों भागो के क्षेत्रफल समान है अतः इसके द्रव्यमान इनके घनत्व के समानुपाती होंगे | बायीं ओर के भाग का द्रव्यमान kρ1 तथा दाहिनी ओर के भाग का द्रव्यमान kρ2माने |
ocr_image
बाएँ भाग का द्रव्यमान केंद्र उसके केंद्र C1 पर तथा दाहिने भाग का द्रव्यमान केंद्र उसके केंद्र C2 पर होगा | आयत के बाएँ किनारे के मध्यबिंदु O को मूलबिंदु माने तथा रेखा OC1C2 को x-अक्ष माने | पूरे आयत का द्रव्यमान केंद्र निकालने के लिए बाएँ भाग को kρ1 द्रव्यमान का कण मानकर C1पर रख दें ओर दाहिने भाग को kρ2द्रव्यमान का कण मानकर C2 पर रख दें | इन दोनों कणों का द्रव्यमान केंद्र जहाँ होगा वही इस दिए हुए आयत का द्रव्यमान केंद्र होगा | इस बिंदु का x-निर्देशांक,
X=(kρ1)L4+(kρ2)3L4kρ1+kρ2=ρ1+3ρ24(ρ1+ρ2)L
स्पष्ट है कि इसके y-तथा z-निर्देशांक शून्य होंगे |
आयत के बाएँ किनारे के मध्यबिंदु से ρ1+3ρ24(ρ1+ρ2)L दूरी दाहिनी ओर इसका द्रव्यमान केंद्र होगा |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions