Doubtnut Promotions Sticky

एक चिकने क्षैतिज तल पर m तथा M द्रव्यमान के दो गुटके पकड़कर रखे गए हैं। इन गुटकों के बीच एक नगण्य भार वाला स्प्रिंग दबाकर रखा गया है (चित्र 15.5W)। जब गुटकों को छोड़ दिया जाता है, तो वे विपरीत दिशाओं में गति करने लगते हैं और जब स्प्रिंग अपनी स्वाभाविक स्थिति में आ जाता है, तो गुटके उससे संपर्क छोड़ देते हैं। यदि स्प्रिंग का प्रारंभिक संपीडन x तथा स्प्रिंग नियतांक k हो, तो गुटकों के अंतिम वेग क्या होंगे?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दोनों गुटकों तथा स्प्रिंग को मिलाकर निकाय मानें। इस निकाय पर क्षैतिज दिशा में कोई बाहरी बल नहीं लग रहा है। अतः, इसका संवेग स्थिर रहेगा। प्रारंभ में गुटके तथा स्प्रिंग स्थिर हैं, अतः कुल संवेग शून्य है। अंत में यदि M द्रव्यमान का गुटका V वेग से तथा mm द्रव्यमान का गुटका D वग से चले, तो कुल संवेग MV - mu होगा। स्प्रिंग का भार नगण्य होने के कारण उसका संवेग शून्य लिया गया है। अतः,
MVmv=0
या V=mMv. ...(i)
प्रारंभिक में निकाय की कुल यांत्रिक ऊर्जा =12kx2
अंत में निकाय की कुल यांत्रिक ऊर्जा =12mv2+12MV2
चूँकि निकाय पर कोई बाहरी बल कार्य नहीं कर रहा है, इसलिए यांत्रिक ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होगा|
अतः 12kx2=12mv2+12MV2 ...(ii)
समीकरण (i ) का उपयोग करने पर,
12kx2=12mv2+12m2Mv2
kx2=mv2(1+mM)
अतः v=kMM(M+m)x
तथा V=kmM(M+m)x

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions

Similar Questions