Doubtnut Promotions Sticky

सामान्य विचार है की केवल नाभिकीय क्रिया में ही द्रव्यमान-ऊर्जा एक-दूसरे में बदले जा सकते हैं जबकि रासायनिक क्रिया में यह कभी नहीं होता है | यह कहना असत्य है | समझाइए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

नाभिकीय अभिक्रिया के समान रासायनिक अभिक्रिया में दोनों ओर की कुल रासायनिक बंधन ऊर्जाएँ समान नहीं होती | बंधन ऊर्जाओं का यह अंतर अवशोषित ऊर्जा अथवा उत्पन्न ऊर्जा के रूप में प्रकट होता है | यह ऊर्जा परमाणुओं अथवा अणुओं के कुल द्रव्यमान में ऋणात्मक योगदान (द्रव्यमान क्षति) को प्रदर्शित करती है |
अत: यह निष्कर्ष निकला जा सकता है कि रासायनिक अभिक्रिया में दोनों ओर के परमाणुओं तथा अणुओं के कुल द्रव्यमानों का अंतर ऊर्जा के रूप में परिवर्तित हो जाता है या कुल ऊर्जा द्रव्यमानों के अंतर के रूप में परिवर्तित होकर समाविष्ट हो जाती है | यधपि रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान क्षति नाभिकीय अभिक्रिया में द्रव्यमान क्षति की तुलना में कई लाख गुना कम होती है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions