Doubtnut Promotions Sticky

अपनी जटिलता के बावजूद बड़े जीवों में लैंगिक प्रजनन पाया है क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उच्च श्रेणी के जीव जटिल संरचना वाले होते हैं। विकास के दौरान सरल श्रेणी के जीव विकसित होते हुए जटिल बनते गए उनके आवास स्थलों में रहने की प्रवृत्ति जनन अंगों की संरचना तथा प्रजनन व्यवहार में परिवर्तन आया। अलैंगिक जनन केवल सरल प्रकृति के जीवों में ही हो सकती है। क्योंकि जनन क्रिया को संपन्न करने वाली संरचनाएँ भी सरल होती हैं। लैंगिक जनन में विपरीत लिंग वाले जीव भाग लेते हैं। इन जीवों में नर या मादा युग्मक बनते हैं जो संलयन कर युग्मक व फिर भ्रूण बनते हैं। लैंगिक जनन से सम्बद्ध संरचनाएँ जीवों में एकदम भिन्न होती हैं। इन संरचनाओं के जटिल होने के बावजूद भी लैंगिक जनन की घटनाएँ एक नियमित अनुक्रम का पालन कराती हैं। लैंगिक जनन करने वाले जीवों में युग्मज अथवा भ्रूण पूर्ण सुरक्षित होता है इससे उत्तरजीविता के अच्छे अवसर होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions