Doubtnut Promotions Sticky

उष्ण कटिबन्ध क्षेत्रों में सबसे अधिक स्तर की जाति-समृद्धि क्यों मिलती है? इसकी तीन परिकल्पनाएँ दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उष्ण कटिबन्ध क्षेत्रों में सबसे अधिक स्तर की जाति समृद्धि पायी जाती है, इसको समझाने के लिए पारिस्थितिक तथा जैव विकास विदों ने अनेक परिकल्पनाएँ प्रस्तुत की हैं जिनमें से प्रमुख निम्नानुसार हैं-
(i) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से लगभग सुरक्षित रहते हैं, अत: जीवधारी भी विनाश से बचे रहते हैं।
(ii) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में वातावरण लगभग एक समान ही बने रहते हैं, अत: जीवों को प्रतिबलों (Stress ) का सामना नही करना पड़ता। वातावरण के एक समान होने से निकेत विशिष्टीकरण व जाति विविधता बढ़ती है। यहाँ का आर्द्र गर्म जलवायु सूक्ष्म जीवों की संख्या व सक्रियता बढ़ाने का कार्य करता है।
(iii) इन क्षेत्रों में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं और अधिकतम सौर ऊर्जा प्राप्त होने से उत्पादकता भी अधिक होती है। जो जीवधारियों की अधिकतम संख्या हेतु उच्च संसाधन उपलब्ध कराती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions