Doubtnut Promotions Sticky

सिद्ध कीजिए की अपना पूर्ण प्रतिबिंब देखने के लिए समतल दर्पण की लम्बाई, व्यक्ति की लम्बाई की आधी होती है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दिए गए चित्र में आप देख सकते है कि दर्पण PM' का PQ भाग हमे हमारा पूर्ण प्रतिबिंब दिखने के लिए पर्याप्त है, यदि दर्पण को QM' उचाई पर रखा गया हो।
ocr_image
ΔHPE व् ΔEQF ध्यान से देखे।
हमारे सिरे H से आ रही किरण P पर आपतित होकर हमरी आंख E में प्रवेश करती है और हमे हमारे सिर का प्रतिबिंब H' पर दर्पण के पीछे बना हुआ दिखाई देता है इसी प्रकार हमरे पैर F से आ रही प्रकाश किरण Q से टकराकर हमारी आँख E में पहुँचती है और F' पर पैर का प्रतिबिंब बनता है। इसी प्रकार अन्य बिन्दुओ का प्रतिबिंब भी H'F' के बीच बन जाता है, अर्थात पूर्ण प्रतिबिंब बनने के लिए दर्पण का केवल PQ भाग ही उपयोग में आता है।
ΔHPEΔEQF में PRQS को क्रमश : HF पर अभिलंबित कीजिए।
चूकि i1=r1
और i2=r2 (परावर्तन का नियम)
इसलिए HR=RE=HE2.....(1)
और SF=SE=EF2.....(2)
अब, PQ=RS,
PQ=RE+ES
=HE2+EF2
PQ=12[HE+EF]
PQ=12HF.
अर्थात दर्पण का उपयोगी भाग उस व्यकित की लम्बाई का आधा होगा जो दर्पण में अपना प्रतिबिंब देख रहा है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions