Doubtnut Promotions Sticky

सिद्ध कीजिए की किसी बन्द पृष्ठ से गुजरने वाला सम्पूर्ण विधुत फ्लक्स उस बन्द पृष्ठ के अन्दर उपस्थित कुल आवेश का 1ε0 गुना होता है, जहाँ ε0 मुक्त आकाश की विधुतशीलता है |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गॉस का प्रमेय-किसी बन्द पृष्ठ से गुजरने वाला सम्पूर्ण विधुत फ्लक्स उस बन्द पृष्ठ के अन्दर उपस्थित कुल आवेश का 1ε0 गुना होता है |
यदि किसी बन्द पृष्ठ के अन्दर उपस्थित कुल आवेश q हो, तो गॉस के प्रमेय के अनुसार उस पृष्ठ से गुजरने वाले विधुत फ्लक्स
ϕE=1E.q
व्युत्पत्ति - मानलो एक बन्द पृष्ठ S के अन्दर बिन्दु O पर +q आवेश रखा है | बिन्दु O से r दुरी पर कोई बिन्दु P है |
तब बिन्दु P पर विधुत क्षेत्र की तीव्रता
E=14πε0.qr2 ...(1)
ocr_image
इसकी दिशा OP के अनुदिश होगी |
अब बिन्दु P के घेरे हुए अल्प पृष्ठ ds की कल्पना करो | इसके क्षेत्रफल ds की दिशा उस पर खींचे गये अभिलम्ब PN की अनुदिश होगी |
अत: पृष्ठ ds से गुजरने वाला विधुत फ्लक्स
dϕE=E.ds=Edscosθ
जहाँ θ,E और ds का मध्य कोण है |
समीकरण (1) से मान रखने पर,
dϕE=14πε0.qr2dscosθ
=q4πε0.dscosθr2=q4πε0.dω ...(2)
जहाँ d omega=(ds cos theta)/(r^(2))=" पृष्ठ ds द्वारा बिन्दु O पर बनाया गया घन कोण |"
अत: बन्द पृष्ठ S से गुजरने वाला सम्पूर्ण विधुत फ्लक्स
phi_(E)=oint vec(E).vec(ds)=oint(q)/(4piepsilon_(0))d omega" "[oint" बंद पृष्ठ समाकलन का चिन्ह है"]
=q4πε0dω ...(3)
परन्तु सम्पूर्ण बन्द पृष्ठ द्वारा उसके अन्दर स्थित किसी बिन्दु पर बनाया गया घन कोण 4π होता है |
dω=4π
समीकरण (3) में मान रखने पर,
ϕE=q4πε0×4π
ϕE=qε0 ...(4)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions