Doubtnut Promotions Sticky

एक उत्तर लेंस के सामने उसके प्रकाशिक केंद्र और फोकस के बीच एक वस्तु रखी है। किरण आरेख खींचकर प्रतिबिम्ब का बनना दर्शाइए। प्रतिबिम्ब की प्रकृति भी बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चित्र के अनुसार, एक वस्तु मुख्य अक्ष के लम्बवत् फोकस F और प्रकाश केन्द्र O के बीच रखी है। A से चलने वाली एक किरण मुख्य अक्ष के समान्तर आपतित होती है और अपवर्तन के पश्चात् मुख्य फोकस F से होकर जाती है। दूसरी किरण प्रकाश केन्द्र O में से सीधी निकल जाती है। दोनों अपवर्तित किरणें पीछे बढ़ाने पर A' पर काटती हैं। A', A का आभासी प्रतिबिम्ब है। A' से मुख्य अक्ष पर A', B' लम्ब डालते हैं। A'B' वस्तु AB का आभासी प्रतिबिम्ब है । इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिम्ब (a) वस्तु की ओर, (b) वस्तु से बड़ा और (c) सीधा तथा काल्पनिक (या आभासी) बनेगा।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions