Doubtnut Promotions Sticky

वाण्ट हॉफ गुणांक से आप क्या समझते है? इसकी उपयोगिता को लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

वाण्ट हॉफ गुणांक- विलयन में विलेय के अणुओं का संगुणन या वियोजन होने पर विलेय के आण्विक द्रव्यमान के सामान्य मान और प्रेक्षित मान का अनुपात वाण्ट हॉफ गुणांक कहलाता है। इसे i से प्रदर्शित करते है।
i= ि ि ि
विलयन में विलेय के अणुओं का संगुणन होने पर कणो की प्रभावी संख्या कम हो जाती है एवं वियोजन होने पर कणो की प्रभावी संख्या बढ़ जाती है। चूँकि अणुसंख्यक गुण विलयन में प्रभावी कणो की वास्तविक संख्या पर आधारित है तथा आण्विक द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती है, अतः प्रेक्षित मान संगुणन या वियोजन होने पर सामान्य मानो से क्रमशः अधिक या कम होते है। वाण्ट हॉफ गुणांक i द्वारा अणुसंख्यक गुणों के समीकरण संशोधित कर लिये जाते है, जिनसे विलेय का सही आण्विक द्रव्यमान प्राप्त होता है।
क्वथनांक में उन्नयन ΔTb=iKbm
हिमांक का अवनमन ΔTf=iKfm
परासरण दाब π=iCRT
i के मान से संगुणन की कोटि एवं वियोजन की मात्रा ज्ञात करने में सहायता मिलती है। i का मान-
(a) एक हो तो अणुओं का संगुणन या वियोजन न होना प्रदर्शित होता है।
(b) एक से कम हो तो अणुओं का संगुणन होता है जैसे- बेंजीन में बेंजोइक अम्ल का विलयन।
(c ) एक से अधिक हो तो अणुओं का वियोजन होता है, जैसे - जल में NaCl का विलयन।
i= ि ि

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions