Doubtnut Promotions Sticky

समूह 17 के तत्व (हैलोजन) रंगीन होते हैं, क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हैलोजन समूह के समस्त तत्व रंगीन होते हैं, उनका रंग परमाणु संख्या वृद्धि के साथ गहरा होता जाता हैं|
F2 Cl2 Br2 I2
हैलोजनों में रंग उनके अणुओं द्वारा दृश्य प्रकाश के अवशोषण के कारण होता हैं अणुओं द्वारा दृश्य प्रकाश के अवशोषण के फलस्वरूप बाहात्म्य इलेक्ट्रान उत्तेजित होकर उच्च ऊर्जा स्तर पर चले जाते है, जिसके कारण ये तत्व रंगीन दिखाई देते हैं| उदाहरणार्थ- फ़्लोरिन का आकर अत्यंत छोटा होने के कारण बाह्म इलेक्ट्रान पर नाभिक का आकर्षण अधिक होता हैं तथा बाहतम इलेक्ट्रान को उत्तेजित करने के लिए अधिक ऊर्जा का आवश्यकता पड़ती हैं| फ्लुओरीन परमाणु अधिक ऊर्जा वाले बैंगनी विकिरणों को अवशोषित करते हैं, अतः वे हलके पीला दिखाई देते हैं जबकि आयोडीन परमाणु का आकर बड़ा होता हैं| बाहात्म्य इलेक्ट्रान नाभिक से काफी दूर रहते हैं| उन्हें उत्तेजित करने के लिए कम ऊर्जा वाले पीले विकिरणों की आवश्यकता होती हैं| दृश्य प्रकाश से पीले रंग के विकिरण के अवशोषण के कारण वे बैंगनी दिखाई देते हैं|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions