Doubtnut Promotions Sticky

न्यूक्लिक अम्ल क्या होते हैं ? इनके दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

न्यूक्लिक अम्ल न्यूक्लियोटाइड की लम्बी शृंखलित बहुलक होते है। इन्हें पॉलीन्यूक्लियोटाइड भी कहते है। न्यूक्लिक अम्ल मुख्यतः दो प्रकार के होते है, (i ) डी-ऑक्सी-राइबोन्यूक्लिक अम्ल (DNA ) तथा (ii ) राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA ) के होते है।
कार्य - (i ) DNA एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक वंशागत प्रभाव को स्थानांतरित करते है। ये कोशिका विभाजन के दौरान प्रतिकरण के विशिष्ट गुण तथा दो DNA रज्जुक के पुत्री कोशिका में स्थानांतरित होने के कारण होता है।
(ii ) DNA तथा RNA सभी प्रोटीन के संश्लेषण के लिए उत्तरदायी होते है तथा हमारे शरीर के विकास तथा संरक्षण के लिए आवश्यक होते है। वास्तविकता में प्रोटीन का संश्लेषण कोशिका में विभिन्न RNA अणु (m-RNA & t-RNA इत्यादि ) के द्वारा होता है। वस्तु विशेष प्रोटीन के संश्लेषण की सुचना DNA में रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions