Doubtnut Promotions Sticky

कायिक प्रवर्धन से क्या समझते हैं? कोई दो उपयुक्त उदाहरण दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी पौधों के वर्धी भागों जैसे-जड़, तना, पत्ती द्वारा न्य पौधा तैयार होना कायिक प्रवर्धन (Vegetative propagation) कहलाता है। यह अलैंगिक जनन का ही एक रूप है जिसमे पौधे के केवल वर्धी भाग (Vegetative parts) ही भाग लेते हैं।
उदाहरण - अदरक (प्रकन्द Rhizome) तथा ब्रायोफिलम (Bryophyllum)। अदरक एक प्रकन्द है, यह भूमिगत तना है, इनमे पर्व छोटे होते है अतः पर्वसन्धियाँ एक-दूसरे के निकट होती हैं।
पर्वसन्धियों में भूरे रंग के शल्की पर्ण होते हैं। अनुकूल परिस्थितियां में अन्तस्थ कलिका से वायुवीय प्ररोह परिवर्धित होते हैं तथा कक्षस्थ कलिका भूमिगत शाखा को बनाती है।
प्रकन्द की शाखाएँ एक-दूसरे से अलग होकर वृद्धि कर नये पादप का निर्माण करती है।
ब्रायोफिलम की पत्ती भी वर्धी प्रजनन या कायिक प्रवर्धन का अच्छा उदाहरण है। इसी पति पर उपस्थित अपस्थानिक कलिकाएँ नये पौधों को जन्म देती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions