Doubtnut Promotions Sticky

खाद्य उत्पादन को बढ़ाने में मत्स्यकी की भूमिका की विवेचना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मत्स्यकी एक प्रकार का उद्योग है जिसका संबंध मछली अथवा अन्य जलीय जीवों को पकड़ना, उनका प्रसंस्करण तथा उन्हें बैचने से होता है। हमारी जनसंख्या का एक बहुत बड़ा भाग आहार के रूप में मछलो, मछली उत्पादों तथा अन्य जलीय जन्तुओं आदि पर आश्रित है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में मत्स्यकी का महत्वपूर्ण स्थान है। यह तटीय राज्यों में विशेषकर लाखों मछुआरों तथा किसानों को आय तथा रोजगार प्रदान करती हैं। बहुत से लोगों के लिए यही जीविका का एक मात्र साधन है। मत्स्यकी की बढ़ती हुई माँग को देखते हुए इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकें अपनाई जा रही हैं। मत्स्यकी उद्योग विकसित हुआ है तथा फला-फूला है, जिससे सामान्यतः देश को तथा विशेषत: किसानों को काफी आमदनी हुई। इसकी प्रगति को देखते हुए अब हम हरित क्रांति" की भौँति "नील क्रांति' की बात करने लगे हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions