Doubtnut Promotions Sticky

पादपों में शाकाहारिता (Herbivory) के विरुद्ध रक्षा करने की महत्त्वपूर्ण विधियां बताइये?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पादपों के लिए शाकाहारी प्राणी परभक्षी हैं| लगभग 25% कीट पादपभक्षी (Phytoghagous) हैं अर्थात वे पादप रास एवं पौधों के अन्य भाग खाते हैं पौधों के लिए यह समस्या विशेष रूप में गंभीर हैं, क्यूंकि वे अपने परभाषियों से दूर नहीं भाग सकते जैसा की अन्य प्राणी करते हैं| इसलिए पादपों ने अपने बचाव के लिए आष्चर्यजनक रूप में आकारिकी एवं रासायनिक रक्षाविधियाँ विक्सित कर ली हैं|
रक्षा के लिए सबसे सामान्य आकारिकी साधन कांटे (एकेशिया कैक्टस) हैं| बेर की झाडी में भी कांटे होते हैं| अनेक पौधे इस प्रकार रसायन उत्पन्न करते हैं जो खाये जाने पर शाकाहरियों को बीमार कर देते हैं| खेतों में उगे हुए आंक (Calotropis) खरपतवार अधिक विषैले ग्ल्य्कोसाइड उत्पन्न करते हैं जिसके कारण कोई भी पशु उन पौधों को नहीं खाते हैं| पौधों में अनेक रसायन जैसे- निकोटिन, कैफीन, क्विनीन, अफीम आदि प्राप्त होते हैं| वस्तुतः ये रसायन चरने वाले प्राणियों से बचने की रक्षा विधियाँ हैं|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions