Doubtnut Promotions Sticky

किसी भौगोलिक क्षेत्र में जाति क्षति के मुख्य कारण क्या हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वन्य जातियों के या जाति क्षति के लिए जिम्मेदार कारण निम्नलिखित हैं-
1) मानव सभ्यता के विकास क्े साथ मानव आवश्यकताएँ बढ़ती गयी हैं। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मनुष्य ने लगभग आधे से अधिक जंगलों को नष्ट कर दिया है। भारतवर्ष में 18% से भी कम स्थान में आज वन रह गये हैं। इस कारण जलवायु परिवर्तित हो गयी है, जिसके कारण वन्य जीव विलुप्त हो रहे हैं, क्योंकि इनका प्राकृतिक आवास नष्ट एवं परिवर्तित हो गया है।
(2) वन्य जीवों की संख्या उनके शिकार के कारण भी कम हो रही है, क्योंकि मनुष्य मनोरंजन तथा विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवों का शिकार करता है, जैसे- कस्तूरी मृग को कस्तूरी के लिए, हिरन, साभर, तेदुआ, शेर, चीता, खरगोश को खाल के लिए तथा हाथी को दाँत के लिए।
(3) वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का प्रतिबन्ध न होना भी वन्य जीव विलुप्तीकरण का एक प्रमुख कारण है।
(4) प्रदूष ण (जैसे-शोर इत्यादि) भी वन्य जीवों को प्रभावित करता है, जिसके कारण ये आज विलुप्त हो रहे हैं।
(5) वनों की कटाई, उद्योगों की स्थापना तथा विभिन्न रसायनों व प्रदूषकों के उपयोग इत्यादि के कारण वातावरण में परिवर्तन आया है, जिससे कई जीव विलुप्त हो गये हैं या हो रहे हैं।
(6) मनुष्य सुरक्षात्मक कारणों से भी कुछ वन्य जीवों को मार देता है, जिसके कारण ये विलुप्त हो रहे हैं। जैसे-चीता, शेर इत्यादि से मनुष्य डरता है। इस कारण इन्हें मार देता है।
(7) कुछ जन्तुओं तथा उनके उत्पादों जैसे-हाथी दाँत, चमड़ा, सींग, मोती आदि की यूरोपीय देशों में बहुत अधिक माँग है और ये वहाँ पर उच्च दामों में बिकते हैं। भारत तथा दूसरे विकासशील राष्ट्रों में अवैध शिकार हो रहा है जो एक प्रमुख कारण है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions