Doubtnut Promotions Sticky

जलीय जीवो पर जल प्रदूषण के प्रभावों का वर्णन कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जलीय पादपों पर जल प्रदूषण के प्रभाव- 1. N2 तथा P की उपस्थिति के कारण जल सतह पर काई जम जाती है, जिससे सूर्य प्रकाश गहराई तक नहीं जाता है।
2. प्रदूषित जल में सूक्ष्म जीवो की संख्या बढ़ जाती है।
3. जल में गाड़ जमती है।
4. जलीय तापमान बढ़ता है तथा O2 का अनुपात कम होता है।
जलीय जन्तुओं पर जल प्रदूषण का प्रभाव- जलीय वनस्पति पर ही जन्तु जीवन निर्भर रहता है। जलीय जन्तु जल प्रदूषण से निम्नलिखित प्रकार से प्रभावित होते है-
1. B.O.D. की कमी के कारण जन्तु संख्या कम होते है।
2. स्वच्छ जल में पाये जाने वाले जन्तु समाप्त हो जाते है।
3. जन्तु विविधता कम होती है तथा मछलियों में तरह-तरह की बीमारियों होती है।
4. जल से बाहर रहने वाले जीव भी प्रदूषित जल के उपयोग के कारण प्रभावित होते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions