Doubtnut Promotions Sticky

किसी भी धनात्मक पूर्णांक n के लिए दर्शाइए कि n,n+2 या, n+4 में से एक और एकमात्र एक ही 3 से विभाज्य होता है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हमें ज्ञात है कि कोई भी धनात्मक पूर्णांक 3q या, 3q + 1 या, 3q + 2 के रूप का होता है तथा इनमें से एक और केवल एक ही संभव होता है।
अतः हमारे पास निम्नलिखित तीन स्थितियाँ हैं।
स्थिति I : जब n = 3q है।
इस स्थिति में,
n = 3q , जो 3 द्वारा विभाजित होता है।
अब n=3q
n+2=3q+2
n+2 को जब 3 से विभक्त करते है , तो शेषफल 2 प्राप्त होता है।
n+2,3 विभाज्य नहीं है।
पुनः n=3q
n+4=3q+4=3(q+1)+1
n+4 को जब 3 से विभक्त करते है तो शेषफल 1 प्राप्त होता है।
n+4,3 से विभाज्य नहीं है।
अतः n , 3 से विभाज्य है परन्तु n + 2 और n +4 , 3 से विभाज्य नहीं है।
स्थिति II : जब n=3q+1
इस स्थिति में,
n=3q+1
n को जब 3 से विभाजित करते है, तो शेषफल 1 प्राप्त है।
n+2, 3 से विभाज्य नहीं है।
अब, n=3q+1
n+2=(3q+1)+2=3(q+1)
n+2, 3 से विभाज्य है।
पुनः n=3q+1
n+4=3q+1+4=3q+5=3(q+1)+2
n+4 को जब 3 से विभक्त करते है, तो शेषफल 2 प्राप्त होता है।
n+4, 3 से विभाज्य नहीं है।
इस स्थिति में n + 2 , 3 से विभाज्य है परन्तु n और n + 4 , 3 से विभाज्य नहीं है।
स्थिति III : जब n=3q+2 है ।
इस स्थिति में,
n=3q+2
n को जब 3 से विभक्त करते है, तो शेषफल 2 बचता है।
n , 3 से विभाज्य नहीं है।
अब, n=3q+2
n+2=3q+2+2=3(q+1)+1
n+2 को जब 3 से विभाजन करते है, तो शेषफल 1 बचता है।
n+2, 3 से विभाज्य नहीं है।
अब, n=3q+2
n+4=3q+2+4=3(q+2)
n+4, 3 से विभाज्य है।
इस स्थिति में n+4,3 से विभाज्य है परन्तु n और n + 2 , 3 से विभाज्य नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions