Doubtnut Promotions Sticky

एक कलश में 8 लाल, 6 सफेद तथा 4 काली गेंदे है, एक गेंद यदृच्छया निकाली जाती है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए यदि निकाली गयी गेंद-
(i) लाल है (ii) सफेद है (iii) सफेद या काली है (iv) काली नहीं है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

माना
A= एक लाल गेंद निकालने की घटना
B= एक सफेद गेंद निकालने की घटना
C= एक सफेद या काली गेंद निकालने की घटना
D= काली गेंद न निकालने की घटना
तथा माना S प्रतिदर्श समष्टि है n(S)=18 गेंद में से एक गेंद निकालने के प्रकार =18C1 तब
(i) n(A)= एक लाल गेंद निकलने के प्रकार 8C1=8
निकाली गयी गेंद लाल होने की प्रायिकता P(A)=n(A)n(S)=8C118C1=818=49
(ii) n(B)= एक सफेद गेंद निकालने के प्रकार =6C1
निकाली गयी गेंद सफेद होने की प्रायिकता, P(B)=n(B)n(S)=6C118C1=618=13
(iii) n(C)= एक सफेद या काली गेंद निकालने के प्रकार =10C1
एक सफेद या काली गेंद निकालने की प्रायिकता, =n(C)n(S)=10C118C1=1018=59
(iv) n(D)= एक काली गेंद न निकालने के प्रकार
=8 लाल तथा 6 सफेद गेंदों में से एक गेंद निकालने के प्रकार =14C1=14
निकाली गयी गेंद काली न होने की प्रायिकता P(D)=n(D)n(S)=14C118C1=1418=79

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions