Doubtnut Promotions Sticky

एकसमान आवेशित छड़ जिसकी लम्बाई 2l तथा कुल आवेश q है, के कारण उसके लम्ब समद्विभाजक पर दूरी r पर स्थित किसी बिन्दु पर विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चित्र 1.36 में 2l लम्बाई की एक छड़ AB है जिस पर एकसमान रूप से वितरित कुल आवेश है। तार पर आवेश का रैखिक घनत्व λ=q2l है। हमें छड़ के समद्विभाजक पर बिन्दु O से दूरी r पर स्थित किसी बिन्दु P पर विद्युत् क्षेत्र की गणना करनी है।
माना छड़ पर बिन्दु O से दूरी x पर लम्बाई dx का एक अल्पांश C है। इस अल्पांश C पर आवेश =λdx. अल्पांश C के कारण बिन्दु P पर विद्युत् क्षेत्र
dE1=14πε0λdx(r2+x2) (दिशा CP में)
इसी प्रकार, बिन्दु O के दूसरी ओर दूरी x पर लम्बाई dx के अल्पांश D के कारण बिन्दु P पर विद्युत् क्षेत्र
dE2=14πε0λdx(r2+x2) (दिशा DP में)
स्पष्टत: dE1 तथा dE2 परिमाण में बराबर हैं। यदि dE1 तथा dE2 को क्षैतिज व ऊर्ध्वाधर अवयवों में वियोजित करें तो हम पाते हैं कि इनके ऊर्ध्वाधर अवयव परस्पर बराबर तथा विपरीत दिशा में होने के कारण निष्फल हो जाते हैं तथा क्षैतिज अवयव एक दिशा में होने के कारण जुड़ जाते हैं। अत: बिन्दु P पर परिणामी विद्युत् क्षेत्र
dE=dE1cosθ+dE2cosθ , जहाँ dE1=dE2 (दिशा OP में)
ocr_image
dE=2×14πε0λdx(r2+x2)cosθ
चूँकि x/r=tanθ,dx=rsec2θdthη (दिशा OP में)
अब यदि छड़ AB के सिरों A व B द्वारा बिन्द P पर अन्तरित कोण 2α है तो सम्पूर्ण छड़ के कारण विद्युत् क्षेत्र, उपर्युक्त समीकरण का θ=0 से तक समाकलन करके ज्ञात किया जा सकता है, अत: सम्पूर्ण छड़ के कारण बिन्दु P पर
विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता E=α0λ2πε0rcosθdθ=λ2πε0r(sinθ)α0=λsinα2πε0r
=12πε0λrlr2+l2=14πε0qrr2+l2 न्यूटन/कूलॉम (दिशा OP में)
(क्योंकि sinα=l/r2+l2 तथा q=λ.2l)
विशेष परिस्थिति-यदि छड़ अनन्त लम्बाई की है तो,E=π/20λ2πε0rcosθdθ=λ2πε0r(sinθ)π/20=12πε0λr=14πε0qrl न्यूटन/कूलॉम (दिशा OP में)|
स्पष्टत: विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता छड़ के बिन्दु की लम्बवत् दूरी के व्युत्क्रमानुपाती है तथा छड़ से दूर उस बिन्दु को ओर दिष्ट है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions